परिजनों का रो-रोकर हाल बुरा
मोहिउद्दीननगर : थाना क्षेत्र के मदुदाबाद गांव के एक अघेड़ की मौत पेड़ से गिर जाने के क्रम में रविवार की शाम में हो गयी़ मृतक 52 वर्षीय गांगो पासवान स्व़ रामाश्रय पासवान का पुत्र था़ प्राप्त जानकारी के अनुसार वह भदैया गंाव में मजदूरी करने के लिए गया था़
जहां तार के पेड़ से छज्जा उतारने के क्रम में वह असंतुलित हो गया और नीचे जमीन पर घड़ाम से गिर पड़ा़ गिरने के क्रम में नाक से अत्यधिक रक्तस्त्राव हो रहा था जहां उसकी प्राथमिक चिकित्सा करायी गयी परंतु उसके प्राण पखेरू उड़ गये़ घटित घटना की सूचना किसी ने मृतक के परिजन को दिया़ सूचना प्राप्त होते ही आनन-फानन में परिजन घटना स्थल की ओर रवाना हुए और उसके शव को घर लाया गया़ मृतक गंागो पासवान घर का इकलौता कमाऊ आदमी था़
ज्यों ही उसके मरने की सूचना मिली पत्नी सुदामा देवी की आंखे रो-रोकर सूज गयी थी़ अपने पति के शव से लिपट-लिपट रोते-रोते बेसुध हो जाती थी़ मृतक के घर माकपा नेता मनोज कुमारी सुनील, पूर्व मुखिया धीरेन्द्र गोप, रालोसपा प्रखंड अध्यक्ष संतोष कुमार पप्पू, उपमुखिया रिंकू, समाजसेवी नवनीत झा उर्फ नब्बू झा पहुंचकर मृतक के परिजन को ढाढ़स बधाने में लगे हुए थे़ माकपा नेता मनोज सुनील ने मृतक के परिजन को डेढ़ लाख रुपये सरकार से अनुग्रह राशि की सहायता देने की मांग की़
