समस्तीपुर : सीएम के आगमन को देखते हुये हर हाल में तैयारियां20 जनवरी तक पूरी कर लें. जिससे किसी प्रकार की त्रुटि की गुंजाइश नहीं हो. उक्त बातें जिलाधिकारी प्रणव कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिया. कर्पूरीग्राम स्थित गोेखुल कर्पूर्री फुलेश्वरी महाविधालय का उन्होनें जायजा लिया. इस दौरान डीएम ने कहा कि सड़कों पर बैरिकेंडिग की भी व्यवस्था की जाये. वहीं डी एरिया में कड़ी सुरक्षा इंतजाम किये जायें.
इस दौरान उन्होनें हैलीपेड के निर्माण का भी जायजा लिया. पौधों की कटाई का आदेश दिया. इसके बाद उन्होंने स्मृति भवन जा कर वहां होने वाले कार्यक्रमों के लिये निर्देश दिया. पीएचसी में जाकर उन्होनें लिये बेहतर चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. अगामी 24 जनवरी को जननायक कर्पूरी ठाकुर की जंयती के अवसर पर मुख्यमंत्री की संभावित आगमन व सभा को लेकर प्रशासन की ओर से तैयारियों को अंतिम रुप दिया जा रहा है.
इस दौरान उप विकास आयुक्त अफजालुर रहमान, सदर एसडीओ कुमार देवेंद्र प्रज्ज्वल, एसपी सुरेश चौधरी, डीएसपी तनवीर अहमद, डीपीआरओ प्रमोद कुमार, सिविल सर्जन अवध कुमार, बीडीओ भुवनेश मिश्र,सीओ समीर शरण सहित सभी अधिकारी मौजूद थे.
