जिले में शीघ्र धरातल पर उतरेंगी योजनाएं : मंत्री

हसनपुर : हसनपुर उच्च विद्यालय के मैदान मेंं महागंठबंधन के बैनर तले नवनिर्वाचित विधायकों को सम्मानित करने के लिए सम्मान सामारोह का आयोजन किया गया. अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष संजीव कुशवाहा ने की. संचालन शंभु यादव ने किया. समारोह में सामाजिक कल्याण मंत्री सह जिले के प्रभारी मंत्री मंजु वर्मा, रोसड़ा विधायक डा़ अशोक कुमार, विभूतिपुर […]

हसनपुर : हसनपुर उच्च विद्यालय के मैदान मेंं महागंठबंधन के बैनर तले नवनिर्वाचित विधायकों को सम्मानित करने के लिए सम्मान सामारोह का आयोजन किया गया. अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष संजीव कुशवाहा ने की. संचालन शंभु यादव ने किया. समारोह में सामाजिक कल्याण मंत्री सह जिले के प्रभारी मंत्री मंजु वर्मा, रोसड़ा विधायक डा़ अशोक कुमार, विभूतिपुर विधायक रामबालक सिंह, स्थानीय विधायक राजकुमार राय, संस्कृत शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष दुर्गेश राय आदि अतिथियों को शॉल, पाग आदि देकर सम्मनित किया गया.

स्थानीय नेताओं ने उम्मीद जतायी कि उनके कार्यकाल में क्षेत्र का काफी विकास होगा. समस्तीपुर मेंं सरकारी योजनाओं को शत प्रतिशत धरातल पर उतारा जायेगा. उक्त बातें हसनपुर के अभिनंदन सभा को संबोधित करती हुई प्रभारी मंत्री मंजु वर्मा ने कही. उन्होंने बताया कि समस्तीपुर शुरू से ही समाजवादियों की धरती रही है. उनके द्वारा राज्य सरकार के द्वारा चलाए जा रहे सरकारी कार्यों के बारे में विस्तार से बताया. साथ ही उसके फायदे लेने के तौर तरीके बताए.
दूर होगी जाम की समस्या
उन्होंने बताया कि अब एपीएल में रहनेवाले लोगों को भी वैसे वृद्ध लोग जिनकी परिवारिक आय एक लाख तक हो उसे वृद्वापेंशन दिया जायेगा. उन्होंनें बताया कि जाम की समस्या से निदान दिलाने के लिए डीएम से पहल करवाने का आश्वासन दिया. उन्होंने बिजली, बाल विकास आदि के बारे में बताते हुए कहा यदि विभाग के कर्मी कार्य में लापरवाही बरतते है
तो इसकी शिकायत उन्हे करें जिस पर कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने मुख्यमंत्री नीतिश कुमार को विकास पुरुष बताते हुए कहा कि उनके शासन काल में राज्य का भरपूर विकास होगा. उन्होंने बताया मुख्यमंत्री श्री कुमार केन्द्र सरकार की उपेक्षा के बाद भी राज्य का विकास करने के लिए तत्पर है. वही हसनपुर विधायक राजकुमार राय ने उपस्थित लोगों को भरोसा दिलाया कि वे हसनपुर के विकास की नदिया बहा देंगे. मौके पर जितेंद्र सिंह, लालबहादुर यादव, प्रवीण कुशवाहा, विजय यादव, शिवशंकर यादव,
सत्यनारायण यादव, बौआ यादव, जिप सदस्य मुन्ना रजक, अनस रिजवान, रामसखा राय, राजेश्वर यादव, ब्रजेश यादव, सुभाष सिंह, विनय सिंह, श्रीकांत कुशवाहा, दिलीप यादव, महेन्द्र यादव, गुलाम रसुल, संजीव चौधरी, संजय शितांशु, पिंकु सिंह, देवेन्द्र सिंह, अरविंद यादव, हरदेव यादव, राजकुमार यादव, जीवछ राय, अवधेश राय, सत्यनारायण महतो, रामनरेश आजाद, संजय सिंह,अशोक सिंह, ब्रजेश सिंह, तेजनाराण ठाकुर, मिथलेश पोद्दार आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >