दुकान का ताला तोड़ कर 3.50 लाख की शराब चोरी

रोसड़ा : थाना क्षेत्र के रहुआ गांव स्थित कम्पोजिट विदेशी शराब की दुकान के सटर का ताला तोड़ कर करीब साढ़े तीन लाख मूल्य के शराब की चोरी हो जाने से संबंधित आवेदन थाने को दिया गया है. इसमें तीन लोगों को नामजद किया गया है. आरोपितों मे बिथान थाना के बेलसंडी निवासी तिन कुमार […]

रोसड़ा : थाना क्षेत्र के रहुआ गांव स्थित कम्पोजिट विदेशी शराब की दुकान के सटर का ताला तोड़ कर करीब साढ़े तीन लाख मूल्य के शराब की चोरी हो जाने से संबंधित आवेदन थाने को दिया गया है. इसमें तीन लोगों को नामजद किया गया है. आरोपितों मे बिथान थाना के बेलसंडी निवासी तिन कुमार यादव, रजवाड़ा के रामबाबू यादव एवं हसनपुर थाना के मराची उजागर निवासी प्रेम कुमार अग्रवाल समेत अन्य अज्ञात हैं1 आवेदन मे शराब दुकानदार हसनपुर के देउढ़ी निवासी मनोज कुमार महतो ने कहा है कि बीती रात लगभग दस बजे शराब दुकान बंद कर घर चले गये थे़

शनिवार की सुबह मोबाइल पर सूचना मिली की कम्पोजिट दुकान का शटर उठा हुआ है़ सूचना पर दुकान आये तो शटर का ताला कटा हुआ पाया़ दुकान के अंदर देखने पर पता चला की विदेशी शराब के छोटे बड़े बोतल के पचास कार्टून गायब थे़ वहीं दुकान से सटे गोदाम का भी शटर का ताला कटा हुआ था. ज़हां से विभिन्न ब्रांड के 150 कार्टून की चोरी कर ली गयी थी़

दुकानदार ने उक्त लोगों को आरोपित करते हुए दुकान के रैक से 300 पीस शराब की बोतल, 35000 रूपये नगद एवं दुकान का कागजात आदि की चोरी हो जाने की बात कही है. साथ ही आशंका जाहिर की है किसी मालवाहक गाड़ी से शराब की चोरी की गयी है़ दुकानदार ने कहा है कि दुकान पर स्टाफ के रूप में आरोपित तिन कुमार यादव उर्फ शिवकुमार को रखे हुए थे़
जिसे हिसाब में गड़बड़ी को लेकर कुछ दिन पहले दुकान से हटा दिया गया था़ आवेदन में आगे कहा है कि दुकान से हटाने के बाद उसने दुकान को बर्बाद कर देने एवं जान से मारने की धमकी भी दी थी़ आवेदक ने आरोपितों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने की बात कही है़ थानाध्यक्ष नरेश पासवान मामले की छानबीन कर रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >