चोरी की घटना का उद्भेदन करने को टीम गठित

दुकानदार ने दर्ज करायी प्राथमिकी मधुबन : जदयू नेता सह वाजितपुर के मुखिया पति विजय कुमार के दुकान श्री लक्ष्मी अलंकार ज्वेलर्स में हुई भीषण चोरी की घटना के उद्भेदन के लिए सर्किल इंस्पेक्टर शिवमुनी प्रसाद के नेतृत्व एक टीम का गठन किया गया. पकड़ीदयाल डीएसपी विजय कुमार ने बताया कि घटना के उद्भेदन व […]

दुकानदार ने दर्ज करायी प्राथमिकी

मधुबन : जदयू नेता सह वाजितपुर के मुखिया पति विजय कुमार के दुकान श्री लक्ष्मी अलंकार ज्वेलर्स में हुई भीषण चोरी की घटना के उद्भेदन के लिए सर्किल इंस्पेक्टर शिवमुनी प्रसाद के नेतृत्व एक टीम का गठन किया गया.
पकड़ीदयाल डीएसपी विजय कुमार ने बताया कि घटना के उद्भेदन व वारदात में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए टीम मे इंस्पेक्टर के अलावे थानाध्यक्ष राजमणी, दारोगा सूरज प्रसाद व रघुनंदन राम शामिल है.
अपराधियों के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है. बहुत जल्द अपराधियों को गिरफ्तार कर मामले का उद‍्भेदन कर लिया जाएगा. अपराधियों की टोह में पुलिस क्षेत्र के कई संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी की है.
डीएसपी ने बताया कि पुलिस मामले के डिडेक्सन के लिए वैज्ञानिक तरीके का भी इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है. इधर व्यवसायी ने घटना के बाबत थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. यहां बताते चले कि सोमवार की रात्रि चोरों दुकान का सटर उखाड़कर करीब आठ लाख मूल्य के स्वर्ण आभूषण व नकदी चोरी चुरा ली थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >