आइबी रिपोर्ट के बाद मंडल के स्टेशनों पर सुरक्षा कड़ी

समस्तीपुर : नक्सलियों के हमले की आशंका को लेकर रेल प्रशासन ने मंडल में हाइ अलर्ट जारी कर रखा है. इस बात को लेकर आइबी व खुफिया विभाग ने रिर्पोट भी दिये गये हैं. यात्रियों की सुरक्षाओं को लेकर रेलवे बोर्ड के अधिकारियों ने जोन के अधिकारियों को कई निर्देश दिये हैं. नक्सलियों के टार्गेट […]

समस्तीपुर : नक्सलियों के हमले की आशंका को लेकर रेल प्रशासन ने मंडल में हाइ अलर्ट जारी कर रखा है. इस बात को लेकर आइबी व खुफिया विभाग ने रिर्पोट भी दिये गये हैं. यात्रियों की सुरक्षाओं को लेकर रेलवे बोर्ड के अधिकारियों ने जोन के अधिकारियों को कई निर्देश दिये हैं.

नक्सलियों के टार्गेट पर मंडल के महत्वपूर्ण स्टेशनों में खासकर संवदेनशील स्टेशनों पर हमले की आशंका को लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किये गये है. डीआरएम सुधांशु शर्मा ने आरपीएफ कमांडेंट बीपी पंडित को कहा है कि वैसे स्टेशनों पर जवानों व अधिकारियों की तैनाती निश्चित रुप से की जानी चाहिए जो संवेदनशील हैं. श्री पंडित ने मंगलवार को इसको लेकर आरपीएफ कमाडेंट कक्ष में बैठक की.
इसमें मंडल के सभी इंस्पेक्टर के अलावा सीआइबी सहित अन्य टीम को निर्देश देते हुये कहा कि वैसे स्टेशनों में खासकर रक्सौल मोतिहारी, नरकटियागंज सहित अन्य स्टेशनों पर सादे लिवास में आरपीएफ के अधिकारियों को तैनात कर छापेमारी करें. श्वानदस्ता के टीम के साथ मंडल से गुजरनेवाली राजधानी के आगे लाइट इंजन चलाया जायेगा. मालगाड़ी के इंजन पहले को चलाया जायोगा. इसके अलावा फुटओवर ब्रीजों पर जवानों की तैनाती की जाये. लावारिश वस्तुओं व संदीग्ध लोगों पर नजर पड़ने पर कार्रवाई के करने व रिर्पोट देने को कहा है. रात्रि में रेल परिसर व प्लेटफाॅर्म पर सघन चेकिंग करने का आदेश दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >