पुिलस अधीक्षक ने थानाध्यक्षों को िदया निर्देश

क्राइम कंट्रोल करे पुिलस समस्तीपुर : एसपी सुरेश प्रसाद चौधरी की अध्यक्षता में शनिवार को समाहरणालय के पुलिस अधीक्षक कक्ष में अपराध संगोष्ठी हुई. इसमें एसपी ने सभी थानाध्यक्षों को क्राइम कंट्रोल करने का निर्देश दिया. इसके लिये वाहनों की नियमित चेकिंग, संदिग्ध लोगों की विशेष निगरानी, शातिर अपराधियों की गिरफतारी करने का निर्देश दिया. […]

क्राइम कंट्रोल करे पुिलस

समस्तीपुर : एसपी सुरेश प्रसाद चौधरी की अध्यक्षता में शनिवार को समाहरणालय के पुलिस अधीक्षक कक्ष में अपराध संगोष्ठी हुई. इसमें एसपी ने सभी थानाध्यक्षों को क्राइम कंट्रोल करने का निर्देश दिया. इसके लिये वाहनों की नियमित चेकिंग, संदिग्ध लोगों की विशेष निगरानी, शातिर अपराधियों की गिरफतारी करने का निर्देश दिया.
उन्होंने कहा कि अपराध नियंत्रण नहीं करने वाले थानाध्यक्षों पर कार्रवाई की जायेगी. इस अवसर पर सदर डीएसपी मो. तनवीर आलम समेत दलसिंहसराय, रोसड़ा और पटोरी के डीएसपी के अलावा नगर थानाध्यक्ष कुमार कीर्ति, मुफस्सिल थानाध्यक्ष राजेश कुमार, सभी पुनि व थानाध्यक्ष मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >