समस्तीपुर : अपराधियों पर नकेल कसने के लिये पुलिस प्रशासन इन दिनों फिर से कमर कसने लगा है. इसी को लेकर पुलिस अधीक्षक ने जेल में बंद अपराधियों के खिलाफ सीसीए लगाने का प्रस्ताव भेजा है. वही जमानत पर चल रहे अपराधियों की जमानत रद्द करवाने की कवायद की जा रही है.
जिन अपराधियों पर सीसीए लगाने का प्रस्ताव भेजा गया है कि उनमें संजय दास, चंद्रप्रकाश, वीरेन सदा, राजा चौधरी और रीतलाल मल्लिक शामिल हंै. वही जमानत पर चल रहे राजेश पाठक, गुड्डू साह, मनीष कुमार, दिनेश सहनी, प्रफुल्ल सिंह, सौरभ चौधरी उर्फ सोनू, सौरभ पासवान समेत नौ अपराधियों की जमानत रद्द करने को कोर्ट लिखा जा रहा है.
