नवोदय प्रवेश परीक्षा को ले बनाये गये पांच केंद्र

समस्तीपुर : जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश की परीक्षा 2016 का आयोजन समस्तीपुर जिला के पांच केंद्रों पर किया जायेगा. इसके लिए तिरहुत एकेडमी, बालिका उच्च विद्यालय काशीपुर, उच्च विद्यालय घोषलेन, आरएसबी इंटर स्कूल, गोल्ड फील्ड रेलवे हाइ स्कूल में परीक्षा केंद्र बनाया गया है. परीक्षा में कुल 2606 परीक्षार्थी शामिल होंगे. कदाचारमुक्त तथा शांतिपूर्ण परीक्षा […]

समस्तीपुर : जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश की परीक्षा 2016 का आयोजन समस्तीपुर जिला के पांच केंद्रों पर किया जायेगा. इसके लिए तिरहुत एकेडमी, बालिका उच्च विद्यालय काशीपुर, उच्च विद्यालय घोषलेन, आरएसबी इंटर स्कूल, गोल्ड फील्ड रेलवे हाइ स्कूल में परीक्षा केंद्र बनाया गया है. परीक्षा में कुल 2606 परीक्षार्थी शामिल होंगे.

कदाचारमुक्त तथा शांतिपूर्ण परीक्षा के संचालन के लिए व्यापक व्यवस्था की गयी है. कदाचारमुक्त परीक्षा के सफल संचालन के लिए जिला शिक्षा पदाधिकारी ब्रजेश कुमार ओझा द्वारा अपने कार्यालय प्रकोष्ठ, घोषलेन में सभी बीइओ तथा केंद्रधीक्षक के साथ बैठक की गयी. बैठक में प्रभारी प्राचार्य नवोदय विद्यालय के अवधेश कुमार भी मौजूद थे. डीइओ ने सभी बीइओ को निर्देश दिया है कि परीक्षा में एक भी फर्जी परीक्षार्थी शामिल न हो इसके लिए कड़ी नजर रखें.
परीक्षा में 20 परीक्षार्थी पर एक वीक्षक रहेंगे. परीक्षा केन्द्रों पर विधि व्यवस्था संधारण तथा कदाचार मुक्त एवं शांतिपूर्ण परीक्षा के संचालन के लिए सदर अनुमण्डल पदाधिकारी कुमार देवेन्द्र प्रौज्जवल द्वारा स्टैटिक एवं गश्ती दण्डाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गयी है. कहा है कि हर हाल में परीक्षा शांतिपूर्ण तथा कदाचारमुक्त होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >