ताजपुर : भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर अंचल पर तीन दिनों से चल रहे अनिश्चितकालीन अनशन के समर्थन में जुलूस निकाल बीडीओ, सीओ व एमओ का पुतला दहन अस्पताल चौक पर किया. जुलूस बाजार के विभिन्न चौक-चौराहों से होकर निकाला गया जो अनशन स्थल पर पहुंच सभा में तब्दील हो गया.
सभा में इंनौस जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र प्रसाद सिंह, एपवा नेत्री वंदना सिंह, ब्रह्मदेव प्रसाद सिंह, शिव बालक केसरी, प्रभात रंजन गुप्ता, आसिफ होदा आदि वक्ताओं ने उनकी मांगों की पूर्ति में लापरवाही का आरोप लगाते हुये आक्रोश प्रकट किया. वक्ताआंे ने रामापुर महेशपुर, रजवा, बहादुरनगर, मोतीपुर समेत पूरे प्रखण्ड क्षेत्र में गरीब भूमिहीनों को वास की जमीन मुहैया कराने, सरकारी भूमि में बसे गरीबों को वासगीत पर्चा देने,
ताजपुर पंचायत में पीसीसी सड़क निर्माण गड़बड़ी की जांच, डीलरों द्वारा राशन वितरण में गड़बड़ी, बैंकों द्वारा खाता खोलने में मनमानी आदि मामले की अविलंब जांच कर कार्रवाई की मांग की. वक्ताओं ने मांगंे पूरी होने तक अनशन जारी रखने की चेतावनी देते हुये लोगों से अनशन व अन्य आंदोलन को सफल बनाने की अपील की. उधर अनशन पर बैठे मनोज कुमार सिंह, सोनिया देवी एवं इंदू देवी की हालत बिगड़ने लगी है.
