अब घरेलू गैस कनेक्शन के व्यवासायिक उपयोग पर कसेगा शिकंजा, कार्रवाई

समस्तीपुर : घरेलू एलपीजी कनेक्शन के व्यवासायीक उपयोग पर लगाम लगाया जायेगा. होटलों व लॉज में घरेलू गैस के उपयोग पर प्रशासन की कड़ी नजर है. जिलाधिकारी ने ऐसे जगहों पर कारवाई करने का आदेश दिया है. जहां घरेलू गैस कनेक्शन का धड़ल्ले से उपयोग किया जा रहा है. इसके लिये तीन तीन प्रखंड आपूर्ति […]

समस्तीपुर : घरेलू एलपीजी कनेक्शन के व्यवासायीक उपयोग पर लगाम लगाया जायेगा. होटलों व लॉज में घरेलू गैस के उपयोग पर प्रशासन की कड़ी नजर है. जिलाधिकारी ने ऐसे जगहों पर कारवाई करने का आदेश दिया है.

जहां घरेलू गैस कनेक्शन का धड़ल्ले से उपयोग किया जा रहा है. इसके लिये तीन तीन प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों की टीम गठित कर कारवाई करने का आदेश दिया गया है. इसके साथ ही सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों को यह आदेश दिया गया है कि वह प्रखंड में पड़ने वाले गैस ऐजेंसियों पर गैस कनेकशन में दिये जाने वाले सामग्रियों का न्यूनतम मूल्य स्पष्ट रुप से सूचना पटट पर लगाना सुनिश्चित करायेें. वहीं अब जनवितरण प्रणाली विक्रेता की दुकानों का निरीक्षण सीधे नहीं कर उपभोक्ताओं से वहां दी जाने वाली सेवा की गुणवत्ता के संबंध में पूछ ताछ की जायेगी.
कार्रवाई भी की जायेगी: इसी आधार पर विक्रेता से संबंधित जांच प्रतिवेदन दी जायेगी.वहीं राशि जमा नहीं करने वाले जन वितरण प्रणाली विक्रेता के विरुद्ध सार्वजनिक वितरण प्रणाली नियंत्रण आदेश के तहत कारवाई करने का आदेश दिया गया है. बतातें चलें कि दिसंबर माह तक 85 से 94 फीसदी कूपन के वितरण करने की जानकारी दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >