समस्तीपुर : ट्रेनों में विलंब होने पर यात्रियों ने सोमवार की सुबह जमकर हंगामा किया. आक्रोशित यात्रियों का कहना था कि रेल प्रशासन यात्रियों के प्रति गंभीर नहीं है. घंटों गुजर जाने के बाद इसकी सूचना रेल प्रशासन को देने के बाद इसकी दिशा में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है.
ट्रेनों की जानकारी को लेकर यात्रियों को एक प्लेटफार्म से लेकर सात नंबर तक भटकना पड़ रहा है. पूछताछ जब इसकी जानकारी लेने पहुंचे तो यात्रियों को सही जानकारी नहीं मिलने पर कर्मियों से नोकझोक भी हुई. इसके बाद यात्रियों में महेश कुमार, सुनीता कुमारी, रमेश पासवान सहित अन्य यात्रियों ने एएसएम आउटडोर कार्यालय में जाकर यात्रियों ने ट्रेनों के आगमन व प्रस्थान की जानकारी दी. इसकी सही जानकारी मिलने पर यात्रियों ने जमकर रेल प्रशासन के खिलाफ हंगामा किया.
