होटलों, पार्क समेत सभी पिकनिक स्पॉट पर नजर रखने का आदेश
25 स्थानों पर पुलिस बल के साथ मजिस्ट्रेट की नियुक्ति
समस्तीपुर : नये साल के जश्न पर जिला प्रशासन की पैनी नजर रहेगी. इसको लेकर प्रशासन ने जगह जगह दंडाधिकारियों की नियुक्ति की है. इनके साथ पुलिस बल भी मौजूद रहेंगे. खास तौर से शहर के होटलों, पार्कों और उन स्थानों पर इनकी तैनाती हुई है जहां लोग नये साल का जश्न मनाने के लिए अक्सर जुटते रहे हैं.
पुलिस बलों को प्रमुख सड़कों से गुजरने वाले बाईक्सों पर नजर रखने को कहा गया है जिनकी चाल खतरनाक नजर आ रही होगी. ताकि ऐसे बाईक्सों पर पहले ही सख्ती से नकेल कसकर संभावित किसी भी दुर्घटना को टाला जा सके. इसके साथ ही उन स्थलों पर भी पुलिस की नजर होगी जो नदियों और तालाबों की तलहटी वाला इलाका होगा. जहां लोग चोरी चुपके जश्न मनाने का सोच रहे होंगे.
