छापेमारी करने गये जेइ को उपभोक्ताओं ने पीटा

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना के बाधी गांव में मंगलवार की शाम छापेमारी करने पहुंचे विद्युुत विभाग के जेइ के साथ उपभोक्ताओं द्वारा मारपीट किये जाने का मामला प्रकाश में आया है. जेइ सुधीर कुमार ने थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है. बाधी निवासी अखिलेश सिंह, अमरेश कुमार सिंह और कैलाश सिंह को आरोपित किया […]

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना के बाधी गांव में मंगलवार की शाम छापेमारी करने पहुंचे विद्युुत विभाग के जेइ के साथ उपभोक्ताओं द्वारा मारपीट किये जाने का मामला प्रकाश में आया है.

जेइ सुधीर कुमार ने थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है. बाधी निवासी अखिलेश सिंह, अमरेश कुमार सिंह और कैलाश सिंह को आरोपित किया गया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. घटना के संबंध में बताया गया है कि मोहनपुर सेक्टर के जेइ सुधीर कुमार को मंगलवार की शाम बाधी गांव में कुछ लोगों द्वारा चोरी से मोटर चलाने की सूचना मिली थी.
इसी के आधार जेइने अपने टीम के साथ उक्त स्थान पर छापेमारी करने पहुंचे. जहां पहले से मौजूद उपभोक्ता जेइसे उलझ पड़े और उनके साथ मारपीट करने लगे. जेइका बताना है कि आरोपियों ने जरुरी विभागीय कागजातों को भी फाड़ दिया. इस बाबत थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है.
उजियारपुर. थाना क्षेत्र के अलग अलग गांवों मे बिजली का अनाधिकृत रूप से उपयोग करने को लेकर बिजली विभाग के एसडीओ चंदन यादव के नेतृत्व में बुधवार को छापेमारी कर तीन लोगों पर थाने मे प्राथमिकी दर्ज की गयी.इसमें बहदुरा सातनपुर के सूर्य नारायण राय,कृष्ण कुमार राय महिसारी व सुख देव प्रसाद सिंह चांदचौर मिश्रटोल को आरोपित किया गया है .छापेमारी दल मे जेइ सुरेन्द्र कुमार, रविशंकर कुमार रवि,उमेश भारती,अंजनी रवि शामिल थे .

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >