ऑपरेशन भूमि दखल देहानी छह जनवरी से
समस्तीपुर : सरकार की ओर से आंवटित भूमि से बेदखल पर्चाधारियों को दखल दिलाने के लिये आपरेशन भूमि दखल देहानी की शुरुआत की जा रही है. इसके तहत बेदखल पर्चाधारियों को दखल दिलाने की कार्रवाई की जायेगी.
इस बाबत जानकारी देते हुये डीपीआरओ प्रमोद कुमार ने बताया कि सभी अनुमंडल पदाधिकारी को जिलाधिकारी ने यह आदेश दिया है कि वं अंचल अधिकारियों के सहयोग से ऐसे मामलों को शिविर में निपटारा करें. सरकार की ओर से 31 मार्च तक हर हाल मेें सभी पर्चाधारियों को अपने आवंटित भूमि पर कब्जा दिला दिया जायेगा.
पहले चरण में 6 जनवरी से इस शिविर की पंचायतों में शुरुआत की जा रही है. जो कि 6 फरवरी तक चलेगी. वहीं दूसरे चरण की शुरुआत 5 मार्च से की जा रही है. इस शिविर में आकर लोग अपने मामलों से प्रशासन को अवगत करायेंगें.
प्रंखडवार शिविर की तिथि
प्रखंड शिविर की तिथि
समस्तीपुर 6 जनवरी से 30 जनवरी तक
खानपुर 6 जनवरी से 30 जनवरी तक
वारिसनगर 6जनवरी से 3 फरवरी तक
पूसा 6 जनवरी से 6 फरवरी तक
ताजपुर 6 जनवरी से 30 जनवरी तक
मोरवा 6 जनवरी से 3 फरवरी तक
कल्याणपुर 6 जनवरी से 6 फरवरी तक
सरायरंजन 6 जनवरी से 6 फरवरी तक
प्रखंड शिविर की तिथि
पटोरी 6 जनवरी से 3 फरवरी तक
मोहनपुर 6 जनवरी से 21 जनवरी तक
मोहउद्धिननगर 6 जनवरी से 30 जनवरी तक
दलसिंहसराय 6 जनवरी से 29 जनवरी तक
विधापतिनगर 6 जनवरी से 25 जनवरी तक
उजियारपुर 6 जनवरी से 6 फरवरी तक
शिवाजीनगर 6 जनवरी से 28 जनवरी तक
सिंहिया 6 जनवरी से 3फरवरी तक
सर, वेतन के एवज में पैसा मांगते हैं लिपिक
खानपुर.पीएचसी खानपुर में चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी चंद्र भूषण सिंह ने अस्पताल के लिपिक पर मनमानी करने व पूर्व का बकाया वेतन बनाने के एवज में राशि की मांग करने का आरोप लगाते हुए प्रभारी सी एस से शिकायत की है.बुधवार को अस्पताल के निरीक्षण के क्र म में कर्मचारी ने प्रभारी सी एस अमरेंद्र नारायण शाही के समक्ष बिलखते हुए अपनी आप बीती सुनाई.और अपना बकाया वेतन व राशि उपलब्ध कराने के लिए गुहार लगाया.
उसने बताया कि आवंटन रहते हुए भी मेरा पूर्व का बकाया राशि व वेतन नहीं दिया जा रहा है.जब भी राशि का मांग किया जाता है आवंटन नहीं है कहकर बात को टाल दिया जाता है. उसने इस एवज में प्रत्येक बिल पर इस काम के लिए ट्रेजरी के नाम पर लिपिक पर राशि की मांग करने का भी आरोप लगाया है. पीडि़त कर्मचारी ने बिलखते हुए कहा की हम विकलांग हैं,इसके बावजूद भी मुझे तबाह किया जा रहा है.इसकी शिकायत विगत 24 नवम्बर को प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी से भी शिकायत की गयी थी,
लेकिन अबतक कोई कार्रवाई नहीं हुयी है.उसने बताया की मैं गरीब आदमी हूं.इसी वेतन से परिवार का भरण-पोषण होता है.पैसा के अभाव में बडी कठिनाई हो रही है.वेतन के अभाव में परिवार तंगी हालत से गुजर रही है.उसने पदाधिकारी से समस्या के समाधान की गुहार लगाया है.पदाधिकारी ने कर्मचारी को कार्रवाई करने का आश्वासन दिया गया. इस बाबत प्रभारी सीएस ने बताया की लिपिक आज ड्यूटी पर नहीं है, इसकी जानकारी ली जायेगी.
