समस्तीपुर : तीन महीने पूर्व मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पोखरैड़ा गांव निवासी रामकेवल दास के पुत्र राहुल कुमार (12) गायब नहीं हुआ था. उसका अपने ही चाचा राम बाबू कुमार ने 15 हजार रुपये के लिए अपहरण कर लिया था. इसके बाद उसे दो सहयोगियों गुड्डू महतो और वारिसनगर थाना क्षेत्र के सतमलपुर गांव निवासी संजीत राम के साथ मिल कर गला घोंट कर मार डाला था. शव को खेत में छोड़ सभी फरार हो गये.
पकड़े जाने के भय से कर दी थी हत्या
समस्तीपुर : तीन महीने पूर्व मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पोखरैड़ा गांव निवासी रामकेवल दास के पुत्र राहुल कुमार (12) गायब नहीं हुआ था. उसका अपने ही चाचा राम बाबू कुमार ने 15 हजार रुपये के लिए अपहरण कर लिया था. इसके बाद उसे दो सहयोगियों गुड्डू महतो और वारिसनगर थाना क्षेत्र के सतमलपुर गांव निवासी […]

कंकाल का होगा डीएनए टेस्ट
वारिसनगर के सतमलपुर स्थित ताल कटोर स्थित राम प्रकाश महतो के ईख खेत से जब्त कंकाल का पुलिस डीएनए करायेगी. पुलिस ऐसा इसकी पुष्टि के लिए कराना चाहती है कि जब्त कंकाल वास्तव में राहुल की ही है. इसके लिए राहुल के पिता का ब्लड सेंपल भी लिया जायेगा. वैसे बालक के पिता रामकेवल दास कंकाल में फंसे शर्ट की पहचान कर ली है. इसके अलावा मौके से जब्त की गयी एक जोड़ी चप्पल को भी अभियुक्त राम बाबू कुमार ने अपना बताया है. चप्पल फ्लाइट कंपनी की है.
फर्जी सिम का किया उपयोग
राहुल के पिता से फिरौती मांगने के लिए अभियुक्तों ने फर्जी सिम निकाल लिया. इसमें कल्याणपुर के गोपालपुर निवासी जितेंद्र सिंह के आइडी का इस्तेमाल किया. इसके लिए आइडी व जितेंद्र की तस्वीर राम बाबू को उपलब्ध करायी. रामबाबू ने इसका इस्तेमाल करते हुए कपल चौक पोखड़ैरा से सिम निकाल लिया.
ताकि पुलिस के फेरे से बचने के लिए उसे राह मिल सके. लेकिन पुलिस ने अपनी बारीक अनुसंधान के दौरान इसकी सच्चाई ढूंढ निकाली. जिसके बाद पुलिस ने सीढी दर सीढी कर सिम निकालने वाले राम बाबू के गले तक पहंुंच कर कानून का फंदा उसके गले में डाल दिया.