मोहिउद्दीननगर : मवि कल्याणपुर बस्ती के सभागार में डीइओ बी के ओझा ने प्रखंड के प्राथमिक शिक्षा प्रदाताओं विद्यालयों के 119 एचएम को संबोधित किया़ अध्यक्षता बीडीओ प्रशांत कुमार व संचालन बीइओ शमशाद अहमद ने किया़ डीइओ ने कहा कि सरकारी विद्यालयों पर से लोगों का विश्वास उठता जा रहा है जबकि विद्यालयों में अधिकांशत: योग्य एवं प्रतिभावान शिक्षक है़ जरूरत है
सिर्फ निष्ठा से कार्य करने की़ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के प्रति शिक्षकों की जबाबदेही निभाने पर बल दिया गया़ कहा कि वेवजह जिला मुख्यालय में बीआरसीसी के विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी़ संकुल व विद्यालयों की समीक्षा की गयी और उस पर संतुष्टि जताया गया़ एचएम की बैठक मंगलवार की देर शाम हुई .मौके पर एचएम सरस्वती देवी, रामप्रवेश ठाकुर, मधुकर कुमार, विनोद सिंह, मनोज सिंह, सुशील झा, विनोद ठाकुर, मुस्तकुहजमा खां, रवींद्र राय, बीआरसीसी ओमैर अहमद, सरोज सहनी, जितेन्द्र साह, सीआरसीसी शैलेन्द्र कुमार सिंह, सर्वण देव, नन्द किशोर राय मौजूद थे़
