बिहार संपर्क क्रांति से पानी की अवैध बोतलें जब्त

समस्तीपुर : जयनगर से नयी दिल्ली जाने वाली बिहार संपर्क क्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस से सोमवार को अवैध पानी की बोतलें जब्त की गयी है. इसको लेकर रेल प्रशासन अगे्रतर कार्रवाई में जुटी है. क्योंकि पानी की बोतलें ले जाने वाले व्यक्ति का कोई पता नहीं चल सका. इस मामले को लेकर सीनियर डीसीएम बीएनपी वर्मा […]

समस्तीपुर : जयनगर से नयी दिल्ली जाने वाली बिहार संपर्क क्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस से सोमवार को अवैध पानी की बोतलें जब्त की गयी है. इसको लेकर रेल प्रशासन अगे्रतर कार्रवाई में जुटी है. क्योंकि पानी की बोतलें ले जाने वाले व्यक्ति का कोई पता नहीं चल सका.

इस मामले को लेकर सीनियर डीसीएम बीएनपी वर्मा ने कार्रवाई का निर्देश दिया है. जानकारी के अनुसार बिहार संपर्क क्रांति में अवैध पानी की सप्लाई की सूचना पर सीनियर डीसीएम के नेतृत्व में एसीएम यूएस जायसवाल, डीसीआई दिलीप कुमार के अलावा टीटीई व टीसी की संयुक्त टीम जंक्शन पर छापामारी के लिए उपस्थित हो गये.
दरभंगा खंड से ट्रेन के समस्तीपुर जंक्शन पर पहुंचते ही टीम के सदस्यों ने विभिन्न बोगियों में छापामारी करनी शुरू कर दी. इस क्रम में ट्रेन की एक बोगी से अवैध पानी के 20 कार्टून जब्त किये गये. जिसके बाद पानी को ले जाने वाले व्यक्ति की तलाश की जाने लगी. परंतु किसी ने भी इस पानी के बैग को लेकर कोई जानकारी नहीं दी. जिसके बाद टीम के सदस्य अग्रेतर कार्रवाई में जुट गये.
प्रतिबंधित हैं बोतलें : यहां बताते चलें कि इन दिनों लगातार ट्रेन की बोगियों से वैसे पानी की बोतलें जब्त की जा रही है जो रेल परिसर में बेचने से प्रतिबंधित है. रेल सूत्रों का कहना है कि अनुबंधित पानी की बिक्री ही ट्रेन में की जानी है. वह भी पेंट्रीकार में ही उपलब्ध रहेगा. परंतु अवैध धंधे में लिप्त लोग इन दिनों कारोबार में जुटे हैं.
जिसकी सूचना मिलने पर रेल मंडल के डीआरएम सुधांशु शर्मा ने सीनियर डीसीएम को टीम गठित कर मंडल से गुजरने वाली विभिन्न ट्रेनों और जंक्शन स्टेशन परिसर में लगातार छापामारी करने का आदेश दिया था. जिसके आलोक में सीनियर डीसीएम तत्परता से कार्रवाई में जुटे हैं.
जिसका परिणाम यह है कि रविवार को अवैध पानी की बोतलें बरामद होने के बाद सोमवार को एक बार फिर बीस कार्टून जब्त किये गये हैं. इससे प्रतीत होता है कि रेल परिसर में अवैध पानी की आपूर्ति कर कारोबारी लगातार अपने धंधे को फलाने में लगे हैं. जिसकी पर सख्ती से नकेल कसना रेलवे के लिए कड़ी चुनौती सी बनती जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >