अटल पेंशन योजना से जुड़ा प्रधान डाक घर

समस्तीपुर : सरकार की ओर से मिलने वाली अटल पेंशन योजना अब डाक विभाग के ग्राहकों को भी उपलब्ध हो सकेगा. प्रधान डाक घर के ग्राहकों को अटल पेंशन योजना से जोड़ा जायेगा. पहले जहां सिर्फ बैंकों के ग्राहकों को अटल पेंशन योजना से जोड़ा जा रहा था. अब डाक विभाग के बचत खाता के […]

समस्तीपुर : सरकार की ओर से मिलने वाली अटल पेंशन योजना अब डाक विभाग के ग्राहकों को भी उपलब्ध हो सकेगा. प्रधान डाक घर के ग्राहकों को अटल पेंशन योजना से जोड़ा जायेगा. पहले जहां सिर्फ बैंकों के ग्राहकों को अटल पेंशन योजना से जोड़ा जा रहा था. अब डाक विभाग के बचत खाता के ग्राहकों को भी यह सुविधा उपलब्ध हो सकेगी. प्रधान डाक घर को छोड़कर अभी किसी अन्य उपडाक घर में यह सेवा शुरु नहीं की गयी है.

विभाग ने अटल पेंशन योजना के लिये खाका जारी किया है. इसमें पांच हजार की प्रति माह पेंशन लेने के लिये ग्राहक को 210 रुपये की राशि प्रति माह जमा करनी होगी. इस योजना का लाभ पाने के लिये अधिकतम आयु 40 वर्ष तय की गयी है. इससे अिधक उम्र के व्यक्ति को प्रति माह 1454 रुपये की राशि जमा करनी होगी.

पहली बार सेवा का लाभ लेने वाले लोग के लिये सरकार की ओर से पांच वर्षों तक सिमित अंशदान का लाभ ग्राहकों को मिलेगा. जनंसपर्क निरीक्षक शैलेश कुमार सिंह ने बताया कि अभी अन्य कार्यालय अटल पेंशन योजना में मिलने वाली पेंशन की राशि की जानकारी नहीं दे रहे थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >