एक जनवरी से शहर में प्रवेश नहीं कर सकेंगे भारी वाहन

समस्तीपुर : शहर में अब सुबह आठ से लेकर संध्या आठ बजे तक भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी. कोई भी ट्रक, ट्रैक्टर, बैलगाड़ी आदि कोई भी भारी वाहन शहर से बाहर ही खड़े रहेंगे. इस प्रकार कोई भी वाहन सड़क पर खड़ा कर समानों की लोडिंग व अनलोडिंग नहीं करेंगे. समायावधि में शहर […]

समस्तीपुर : शहर में अब सुबह आठ से लेकर संध्या आठ बजे तक भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी. कोई भी ट्रक, ट्रैक्टर, बैलगाड़ी आदि कोई भी भारी वाहन शहर से बाहर ही खड़े रहेंगे. इस प्रकार कोई भी वाहन सड़क पर खड़ा कर समानों की लोडिंग व अनलोडिंग नहीं करेंगे. समायावधि में शहर में प्रवेश करने पर इन्हें कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा.

इसके साथ ही ऐसे बाइक चालक जो हेल्मेट नहीं पहनेंगे. उन्हें पेट्रोल पंप पर पेट्रोल नहीं मिलेगा. यातायात व्यवस्था सुदृढ करने को लेकर सोमवार को अधिकारियों की बैठक में यह निर्णय लिया गया. बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी प्रणव कुमार ने की. उन्होंने यातायात व्यवस्था को मजबूत करने के लिये हर संभव उपाय करने का आदेश दिया.

अगामी एक जनवरी से जिला में नयी यातायात व्यवस्था लागू हो जायेगी. मौके पर सदर एसडीओ केडी प्रज्जवल, जिला परिवहन पदाधिकारी अरुण कुमार, सदर डीएसपी मो. तनवीर अहमद, नगर परिषद् के कार्यपालक पदाधिकारी देवेंद्र सुमन, पुलिस निरीक्षक यातयात, बीडीओ भुवनेश मिश्रा, सीओ समीर शरण सहित नगर व मुफ्फसिल थाना के थानाध्यक्ष शामिल थे.

उत्तर से आ रहे वाहन गणेश चौक की ओर से

शहर के उत्तरी क्षेत्र से आने वाले वाहन नयी यातायात नियमों के मुताबिक गणेश चौक होते हुये स्टेशन तक जायेंगें. लेकिन स्टेशन की ओर से निर्धारित अवधि में कोई भी वाहन रामबाबू चौक की ओर नहीं आयेगा.

पश्चिम से आने वाली वाहनों के लिये अलग व्यवस्था

स्टेशन चौक की ओर से पश्चिम की ओर आने वाली वाहनों को स्टेशन चौक से मालगोदाम चौक होते हुये बहादुरपूर दुर्गा स्थान की ओर मोड़ दिया जायेगा. जहां से गोला रोड होते हुये गंतव्य तक वाहन जायेंगे.

ताजपुर रोड में भी वाहनों पर पाबंदी

ताजपुर रोड में प्रात: आठ बजे से संध्या आठ बजे तक यात्री बसों को छोड़कर अन्य सभी व्यवसायिक वाहनों के आने पर प्रतिबंध लगाया गया. यदि आना होगा तो मसरीघरारी होते हुये समस्तीपुर आयेंगे

थानेश्वर स्थान से परिसदन तक रहेगी नो पार्किंग की व्यवस्था

थानेश्वर स्थान मंदिर से जिला अतिथिशाला तक दोनों ओर नो पार्किंग होगी. इसके साथ ही नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी को यह जबावदेही दी गयी है कि वह समस्तीपुर पथ के दोनों ओर नो पार्किंग का सूचना बोर्ड लगायेंगे. साथ ही यह अंकित होगा हक पार्किंग में पकड़े जाने पर उन्हें नियमानुकूल दंंडित किया जायेगा.

बिना नंबर प्लेट की वाहनों की धर पकड़

बिना नंबर प्लेट की गाडि़यो व ऐसे टेंपों जिसके चालक अल्पव्यस्क है ऐसे वाहनों की धड़ पकड़ कर उनपर कारवाई करने का आदेश जिला परिवहन पदाधिकारी व मोटरयान निरीक्षक को दिया गया है.

हर तीन दिन पर चलेगा अतिक्रमण हटाओ अभियान

सदर एसडीओ की ओर से यह जानकारी दिये जाने पर की 22 दिसंबर से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाये जायेगा. इसके लिये नियमित रुप से एक माह तक हर तीन दिनों पर अतिक्रमण हटाओं अभियान चलाने का आदेश दिया गया. साथ ही अतिक्रमण कारियों को दंडित करने को कहा गया.

हटायी जायेगी मांस-मछली की दुकानें

निर्णय लिया गया कि समस्तीपुर ताजपुर पथ पर सड़क किनारे चल रहे मांस , मछली की अस्थाई दुकानों को वहां से हटाकर जिला परिषद् के मार्केट कंपलैक्स के दक्षिण खाली जमीन पर अस्थाई रुप से स्थांतरित की जाये.

मगरदही घाट पर लगेगी बोर्ड

मगरदही घाट पर समस्तीपुर से रोसड़ा की ओर जाने वाले भारी वाहनों को शहर में प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने के लिये सूचनापट्ट लगया जायेगा. बाई पास होकर जाने की सूचना अंकित करना होगा. इसी प्रकार जितवारपुर चांदनी चौक पर भारी वाहनों को समस्तीपुर होते हुये दरभंगा , मुजफ्फरपुर, मुसरीघरारी, पूसा जाने वाली वाहनों को बाईपास से जाने के लिये सूचना लगया जायेगा.किसी भी स्थिति में उक्त वाहनों का समस्तीपुर शहर में प्रवेश नहीं होगा.

दो शिफ्टों में होगी पुलिस बलों की तैनाती

निर्धारित जगहों पर यातायात व्यवस्था की देख रेख के लिये र्प्याप्त संख्या में पुलिस बलों की तैनाती का आदेश दिया गया है. दो शिफटों में पुलिस बल तैनात होगें. पहले बल की तैनाती का समय 6 बजे सुबह से 2 बजे तक होगा. और दूसरे सत्र का 1 0 बजे रात्री तक होगा. बैठक में पुलिस निरीक्षकों को यह आदेश दिया गया कि संपूर्ण शहर में सर्वे कर पुलिस बलों की तैनाती के लिये स्थल का चयन करें. साथ ही वन वने व्यवस्था के लिये अतिक्रमण को तुरंत हटाया जाये.

व्यवसायी संघ ने जताया विरोध

इधर, बैठक में मोटर व्यवसायी संघ के जिलाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने प्रशासन का इस निर्णय पर विरोध जताया है. उन्होंने स्पष्ट किया कि रात के समय रैक प्वाइंट से सरकारी खाद्यान्नों की ढुलाई करने से मोटर व्यवसायियों को परेशानी होगी. उन्हें खाद्यान्न की सुरक्षा की चिंता है. ऐसी स्थिति में संघ इस निर्णय के आलोक में सरकारी खाद्यान्नों की ढुलाई से हाथ खड़े करेगा. प्रशासन की ओर से जो रास्ते सुझाये गये हैं वह और परेशानी भरा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >