पंडित न शहनाई, पुलिस ने प्रेमी युगल की शादी करवाई
मोहिउद्दीननगर : बिन बाराती घोड़ा-हाथी पंडित न शहनाई, नव जोड़े ने आवाज लगायी और पुलिस ने शादी करवाई. मोहिउद्दीननगर थानाध्यक्ष असगर इमाम ने प्रेमी जोड़े को दांपत्य बंधन में बांध दोनों के बीच चल रहे प्रेम प्रसंग पर मुहर लगा दी. जानकारी के अनुसार मोहिउद्दीननगर बाजार निवासी विजय पोद्दार के पुत्र सुजीत कुमार की आंखे […]
मोहिउद्दीननगर : बिन बाराती घोड़ा-हाथी पंडित न शहनाई, नव जोड़े ने आवाज लगायी और पुलिस ने शादी करवाई. मोहिउद्दीननगर थानाध्यक्ष असगर इमाम ने प्रेमी जोड़े को दांपत्य बंधन में बांध दोनों के बीच चल रहे प्रेम प्रसंग पर मुहर लगा दी. जानकारी के अनुसार मोहिउद्दीननगर बाजार निवासी विजय पोद्दार के पुत्र सुजीत कुमार की आंखे स्कूली लाइफ में ताजपुर प्रखंड के आधारपुर निवासी व मनियर में एएनएम के पद पर आसीन सुनीता देवी की पुत्री दीपा सिंह से चार होती रही.
आगे चलकर दोनों के बीच प्रेम प्रसंग के चढ़ते परवान ने दोनों को आपास में परिणय सूत्र में बंधने को राजी किया. लेकिन परिवार वाले को यह मंजूर नहीं था. मामला अंतरजातीय विवाह का ठहरा.
लड़की ने लगायी थी न्याय की गुहार
चार वर्षों तक परिवार वालों को राजी नहीं करा पाने पर लड़की दीपा ने तब सुरक्षा कारणों का हवाला देकर मोहिउद्दीननगर एसएचओ असगर इमाम से रविवार को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी. तब थानाध्यक्ष ने परवान चढ़ चुके प्रेमी जोड़ी की शादी करवाने का निर्णय लिया. मौके पर ही थानाध्यक्ष ने प्रेमी जोड़े की शादी करा दी.
इससे पूर्व दोनों के माता पिता को थानाध्यक्ष ने बुलाया. लड़की की मां अनचाहे मन से थाना परिसर में बैठी रही तब तक लड़का के परिजन दोस्त पटाखा के साथ थाना परिसर में ही बारात के रश्म को अदा करने लगे. थानाध्यक्ष ने पंडित इंदू तिवारी को बुलाया इनकी शादी वैदिक मंत्रोच्चार के साथ करायी. जैसे ही यह खबर फैली लोग थाना परिसर में आकर प्यार की जीत की कहानी सुनी और अपनी खुशी का इजहार किया.