मंडल के सभी रेलखंडों पर चलेगी डीएमयू शटल सेवा : डीआरएम

समस्तीपुर : स्थानीय जंक्शन के प्लेटफार्म तीन मंगलवार की अहले सुबह डीएमयू शटल सेवा की शुरूआत समस्तीपुर से मुजफ्फपुर के लिये यात्रियों को पहली सौगात डीआरएम सुधांशु शर्मा ने दिया. श्री शर्मा ने बताया कि मुख्यालय से और रैक की मांग की गयी है. जिसे मिलते ही पूरे मंडल में हर रेलखंड पर यात्रियों की […]

समस्तीपुर : स्थानीय जंक्शन के प्लेटफार्म तीन मंगलवार की अहले सुबह डीएमयू शटल सेवा की शुरूआत समस्तीपुर से मुजफ्फपुर के लिये यात्रियों को पहली सौगात डीआरएम सुधांशु शर्मा ने दिया. श्री शर्मा ने बताया कि मुख्यालय से और रैक की मांग की गयी है. जिसे मिलते ही पूरे मंडल में हर रेलखंड पर यात्रियों की बढती भीड़ को देखते हुये जल्द ही शुरूआत कर दी जायेगी. इसके लिये मंडल प्रशासन ने तैयारी अभी से ही शुरू कर दी है.

इस संबंध में बैठक बुलाकर मंडल के सभी शाखा अधिकारयों से यात्रियों के सुविधा से जुड़े कई मुद्दे पर रेल योजनाओं की विकास को लेकर निर्देश दिये गये. इसमें आ रही कमियों को भी हर हाल में पूरा कर लेने का आदेश दिया. श्री शर्मा ने बताया कि अब यात्रियों को ट्रेनों का इंतजार किसी स्टेशन आने का नहीं होगा.
घंटें घंटें डीएमयू शटल सेवा शुरू की गयी है. जिसे जल्द ही पूरे रेल मंडल में यात्रियों की सुविधा देने के लिये काम किया जा रहा है. मंगलवार की अहले सुबह यात्रियों भीड़ डीएमयू याटल सेवा देखने को लगी रही. साथ पूरे प्लेटफार्मो व रेल परिसर में यात्रियों की भीड़ लगी रही. खासकर बुकिंग कांउटर पर टिकट लेने को अफरा तफरी का माहौल रहा. इसमें समस्तीपुर दरभंगा सहित अन्य रेलखंडों पर मंगलवार को तीन जोड़ी ट्रेनों का चलाया गया.
वहीं ट्रेन उसी रेलखंड पर यात्रियों के लिये फेरा लगाती रहेगी. बता दें कि समस्तीपुर खगडि़या रेलखंडों में दिन में ट्रेनों की कमी है. रात में नहीं के बराबर ट्रेन नही होने के कारण यात्रियों को रात्रि में सफर करना मुश्किल होता है. इसके लिये हसनपुर रोड व रोसड़ा में यात्री संघ ने आंदोलन भी चलाया था.
अधिकारियों के द्वारा आश्वासन भी मिला था पर अब तक कोई ठोस कदम इस दिशा में नहीं हुुई. डीआरएम श्री शर्मा ने कहा कि जल्द ही इन रेलखंडों पर डीएमयू याटल सेवा की सुविधा रैक मिलने के बाद दी जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >