Samastipur : हसनपुर के 66 मतदान केंद्र अतिसंवेदनशील

बिहार विधानसभा आम चुनाव 2025 को लेकर 140 हसनपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले 366 मतदान केंद्रों में से हसनपुर प्रखंड में 194 मतदान केंद्र 91 भवनों में स्थित है.

हसनपुर . बिहार विधानसभा आम चुनाव 2025 को लेकर 140 हसनपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले 366 मतदान केंद्रों में से हसनपुर प्रखंड में 194 मतदान केंद्र 91 भवनों में स्थित है. इसमें से हसनपुर प्रखंड में 73 मतदान केंद्र संवेदनशील घोषित हैं. 66 अति संवेदनशील घोषित हैं. 55 मतदान केंद्र सामान्य मतदान केंद्र हैं. हसनपुर प्रखंड को कुल 20 सेक्टर में बांटा गया है. सभी 194 मतदान केंद्रों पर वेव कास्टिंग की सुविधा उपलब्ध रहेगी. मतदान दलों के लिए भोजन पकाने की जिम्मेवारी विद्यालयों के रसोइया को संबंधित प्रधानाध्यापकों के माध्यम से सौंपी गई है. इसके अलावा हसनपुर प्रखंड अंतर्गत आने वाले 70 मतदान केंद्रों पर पर्दानशी मतदाता भी अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. जिनकी पहचान के लिए महिलाकर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है. मौके पर शंभू प्रसाद, सुशांत कुमार, भवेश्वर कुमार, राजेश रंजन राय, ब्रजेश कुमार ब्रज, सज्जन कुमार, मनोज कुमार भारती, मो. जाफर आलम, मुकेश कुमार, ओह्म महेश प्रसाद सिंह, कार्यपालक सहायक अमरजीत कुमार, सुमित कुमार, शोभा कुमारी आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ABHAY KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >