पेड़ काटने को लेकर विवाद

सरायरंजन : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में पेड़ काटने को लेकर हुई विवाद जिसमें एक महिला घायल है. घायल का ईलाज समस्तीपुर सदर अस्पताल में किया जा रहा है. घायल की पहचान मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव निवासी राज शेखर राय की पत्नी संजू देवी के रुप में की गयी. संजू देवी के बयान देते […]

सरायरंजन : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में पेड़ काटने को लेकर हुई विवाद जिसमें एक महिला घायल है. घायल का ईलाज समस्तीपुर सदर अस्पताल में किया जा रहा है. घायल की पहचान मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव निवासी राज शेखर राय की पत्नी संजू देवी के रुप में की गयी.

संजू देवी के बयान देते हुये कहा कि मेरे फरीक मेरे हिस्से के पाकड़ का पेड़ काट रहे थे. इसका विरोध करने पर हमारे साथ मारपीट व गाली गलौज करने लगे. जिसमें संजू देवी ने चार लोगों पर थाने में प्राथमिकी दर्ज करवायी है. जिसमें राज कुमार राय की पत्नी सुशीला देवी व उसके पुत्र कुनंदन कुमार, विकास कुमार, नितेश कुमार शामिल है. थानाध्यक्ष राजा ने बताया की मामले की जांच किया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >