तीसरी किस्त से शौचालय अवश्य बनायें
बेलसंड : नगर पंचायत बेलसंड में बन रहे इंदिरा आवास के तीसरे किस्त की राशि वितरण के लिए एक शिविर का आयोजन मुख्य पार्षद नथुनी आलम की अध्यक्षता में किया गया. संचालन कार्यपालक पदाधिकारी ब्रजकिशोर राय ने किया. मौके पर मुख्य अतिथि व नगर विकास के सहायक निदेशक अरविंद कुमार झा ने बताया कि जिन […]
बेलसंड : नगर पंचायत बेलसंड में बन रहे इंदिरा आवास के तीसरे किस्त की राशि वितरण के लिए एक शिविर का आयोजन मुख्य पार्षद नथुनी आलम की अध्यक्षता में किया गया. संचालन कार्यपालक पदाधिकारी ब्रजकिशोर राय ने किया. मौके पर मुख्य अतिथि व नगर विकास के सहायक निदेशक अरविंद कुमार झा ने बताया कि जिन लोगों को तीसरी किस्त की राशि दी जा रही है,
वे अपने मकान का प्लास्टर व शौचालय का निर्माण अवश्य करा लेंगे. जिन लोगों को शौचालय निर्माण की राशि नहीं मिली है, उन्हें जल्द ही आरटीजीएस के माध्यम से राशि दी जायेगी. बिचौलियों के फेरे में न पड़े. मौके पर नागेंद्र झा, रणधीर कुमार, वजीर साह, श्याम सहनी, विनोद पासवान व अशोक गुप्ता समेत अन्य मौजूद थे.
तस्करी का सामान बरामद
बैरगनिया ़ स्थानीय बॉर्डर पर तैनात एसएसबी 20 वीं बटालियन के जवानों ने रविवार को तस्करी का सामान बरामद किया. एसएसबी के सहायक सेनानायक सचिन कुमार ने बताया कि जवानों को देख सिंदुरिया गांव के समीप तस्कर बॉर्डर पर सामान फेंक नेपाल की ओर भाग गये. बरामद रेडिमेड कपड़ा व गुल की कीमत 25 हजार 500 रुपये आंकी गयी है. उक्त सामान कस्टम के हवाले कर दिया गया है.