क्षेत्र का विकास हमारा कर्तव्य : विजय चौधरी

सरायरंजन : विधानसभा अध्यक्ष बनने के बाद सरायरंजन क्षेत्र के विधायक विजय कुमार चौधरी ने रविवार को क्षेत्र में पहुंचे. जहां उनका भव्य स्वागत किया गया. गंगसारा हाट पर लोगों से मुखातिब होते हुए उन्होंने कहा कि सरायरंजन के लोगों ने मुझ पर विश्वास जताया. इसके बदौलत ही आज इस मुकाम तक पहुंचा हूं. अगले […]

सरायरंजन : विधानसभा अध्यक्ष बनने के बाद सरायरंजन क्षेत्र के विधायक विजय कुमार चौधरी ने रविवार को क्षेत्र में पहुंचे. जहां उनका भव्य स्वागत किया गया. गंगसारा हाट पर लोगों से मुखातिब होते हुए उन्होंने कहा कि सरायरंजन के लोगों ने मुझ पर विश्वास जताया.

इसके बदौलत ही आज इस मुकाम तक पहुंचा हूं. अगले पांच साल तक क्षेत्र का विकास करना मेरा कर्तव्य है. लोगों को सरकारी सुविधाएं समय पर मिले. इसके लिए मेरी पहली प्राथमिकता है. कार्यकर्ताओं द्वारा पाग चादर देकर सम्मानित किया गया. मिलन समारोह की अध्यक्षता जदयू के प्रखंड अध्यक्ष रामाश्रय प्रसाद ने की. सम्मानित करने वाले में जदयू के पंचायत अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह, नीरज सिंह, शंभू सिंह शामिल थे. इधर मनिका, किशनपुर, रायपुर, अहमदपुर, सहित कई क्षेत्रों में दौरा किया.

मौके पर अल्पसंख्यक प्रकोष्ट के जिलाध्यक्ष इजहार असरफ, जितेन्द्र सिंह चंदैल, शहादत हुसैन, राजद प्रखड अध्यक्ष लालबाबू महतो, प्रो़ सत्यनारायण राय, कृष्ण कुमार झा, रामचन्द्र पासवान, मनीष कुमार झा आदि लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >