उपमुख्य पार्षद की चली गयी कुर्सी अध्यक्ष पर भी जताया अविश्वास
समस्तीपुर : नगर परिषद के उपमुख्य पार्षद सुजय कुमार की कुर्सी गुरुवार को चली गयी. नगर भवन में आयोजित अविश्वास प्रस्ताव की बैठक में वे अपना बहुमत साबित नहीं कर सके. अविश्वास प्रस्ताव को लेकर हुए गुप्त मतदान में सुजय के पक्ष में मात्र 10 मत ही पड़े, जबकि उनके विपक्ष में 15 पार्षदों ने […]
समस्तीपुर : नगर परिषद के उपमुख्य पार्षद सुजय कुमार की कुर्सी गुरुवार को चली गयी. नगर भवन में आयोजित अविश्वास प्रस्ताव की बैठक में वे अपना बहुमत साबित नहीं कर सके.
अविश्वास प्रस्ताव को लेकर हुए गुप्त मतदान में सुजय के पक्ष में मात्र 10 मत ही पड़े, जबकि उनके विपक्ष में 15 पार्षदों ने मतदान किया. नगर परिषद में गुरूवार का दिन काफी उथल-पुथल भऱा रहा. उपमुख्य पार्षद की कुर्सी गिरने के बाद अब नगर परिषद की मुख्य पार्षद अर्चना देवी की कुर्सी भी डगमगाने लगी है.
क्योंकि बैठक में विपक्ष के दस पार्षदों ने मुख्य पार्षद के विरोध में भी स्वहस्ताक्षरित अविश्वास प्रस्ताव सौंप दिया है. हॉलांकि यह भी चर्चा है कि बाद में एक पार्षद ने इओ को पत्र देकर अविश्वास प्रस्ताव पर अपने हस्ताक्षर से इनकार कर दिया है. लेकिन फिलहाल इसका खुलासा नहीं हो पाया है.