किसानों को अब तक नहीं मिला खरीफ के डीजल का अनुदान

शिवाजीनगर : प्रखंड के किसानों को अब तक खरीफ फसल के डीजल अनुदान ,धान बीज अनुदान, सहित कई किसानाें को फसल क्षति के अनुदान नही मिलने से काफी नाराजगी है. पंचायत के किसान इसकी शिकायत पदाधिकारीओं से लेकर विधायक तक कर चुके है बावजूद किसानाें के दर्द को समझने के लिए अब तक कोई आगे […]

शिवाजीनगर : प्रखंड के किसानों को अब तक खरीफ फसल के डीजल अनुदान ,धान बीज अनुदान, सहित कई किसानाें को फसल क्षति के अनुदान नही मिलने से काफी नाराजगी है. पंचायत के किसान इसकी शिकायत पदाधिकारीओं से लेकर विधायक तक कर चुके है बावजूद किसानाें के दर्द को समझने के लिए अब तक कोई आगे नही आये हैं .

वही किसान कर्ज लेकर किसी तरह खेती करने को मजबूर हैं. निजी दुकानाें से खाद बीज लेकर खेती कर भगवान भरोसे अच्छे पैदावार फसलों की आस लगाये बैठे हैं . इधर प्रखंड के पदाधिकारी कागजों पर हर पंचायताें में सभी सरकारी अनुदान देने का दावा करती आ रही है एक पदाधिकारी दूसरे पदाधिकारी के कारण लापरवाही की बात कह किसानाें को जल्द देने की बात कह कर मुख्यालय से वापस लौटा देते है.

इधर प्रखंड कृषि पदाधिकारी गुरु चरण चौधरी ने बतलाया कि कुछ पंचा़यतों में डीजल अनुदान का वितरण हुआ है. वही बाकी पंचायतों के लिये डिमांड भेजा गया है. वही कुछ मामलों में बैंक की वजह से भी किसानों को ससमय लाभ नहीं मिल पाता है. इसके लिये वरीय पदाधिकारी से मार्गदर्शन मांगा गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >