ताजपुर : स्थानीय थाना क्षेत्र के मोतीपुर सब्जी मंडी के निकट एनएच 28 पर रविवार को एक ऑल्टो ने साइकल सवार को कुचलते हुए भाग निकला. स्थानीय लोग जब तक ऑल्टो को पकड़ने दौड़ते तब तक चालक गाड़ी की गति को तेज कर भाग निकला.
स्थानीय लोगों द्वारा गंभीर रूप से जख्मी को उपचार के लिए एम्बुलेंस पर लाद कर स्थानीय रेफरल अस्पताल लाया जा रहा था, जहां रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी. घटना के विरोध में ग्रामीणों ने पेट्रोल पम्प के समीप एनएच 28 को शव के साथ जाम कर आवागमन को बाधित कर दिया. आक्रोशित लोग मुआवजे की मांग कर रहे थे.
घटना के संबंध में बताया जाता है कि अधेड़ साइकल से मजदूरी करने जा रहा था, इसी बीच ताजपुर की ओर से आ रहा ऑल्टो के अनियंत्रित होने के कारण उसे कुचलते हुए भाग निकला. अधेड़ की पहचान कस्बे आहर निवासी जयनाथ राय के रूप में किया गया.
सूचना पर पहुंचे ताजपुर थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने ग्रामीणों को समझा-बुझा कर परिवारिक लाभ की राशि दिलाने के अश्वासन दे कर जाम को समाप्त कराया एवं शव को पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर भेज दिया.
