सड़क हादसे में होटलकर्मी समेत दो लोगों की मौत
सरायरंजन : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग स्थानों पर मंगलवार की देर रात हुई सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गयी. इसमें एक होटलकर्मी भी शामिल है. वहीं दो लोग घायल हो गये. पुलिस ने दोनों शवों को अंत्यपरीक्षण के बाद परिजनों को सौंप दिया है. वहीं सड़क किनारे पलटी ट्रक को […]
सरायरंजन : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग स्थानों पर मंगलवार की देर रात हुई सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गयी. इसमें एक होटलकर्मी भी शामिल है.
वहीं दो लोग घायल हो गये. पुलिस ने दोनों शवों को अंत्यपरीक्षण के बाद परिजनों को सौंप दिया है. वहीं सड़क किनारे पलटी ट्रक को पुलिस ने जब्त कर लिया है. जबकि दूसरे वाहन के चालक ट्रक समेत मौके से फरार होने में सफल रहा.
मृतकों की पहचान मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बखरी बुजुर्ग पंचायत स्थित उदापट्टी गांव निवासी स्व. दुखरन साह के पुत्र घनश्याम साह (48) और उत्तर प्रदेश प्रांत के बलिया जिला अंतर्गत चितवारा थाना स्थित धर्मापुर गांव निवासी रामाशंकर राम के पुत्र जय प्रकाश राम (15) के रूप में हुई है.
वहीं घायल भी इसी गांव के सीताराम राम के पुत्र अनिल राम (30) व दूसरा मृतक जय प्रकाश का चचेरा भाई रामाश्रय राम का पुत्र विनोद कुमार राम (22) है. दोनों घायलों का उपचार निजी अस्पताल में जारी है. मिली जानकारी के अनुसार पहली घटना मुसरीघरारी बस पड़ाव के समीप हुई.
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक उदापट्टी का घनश्याम साह अपने ग्रामीण के साथ बाइक पर सवार होकर आया था. काम काज के बाद दोनों वापस लौट रहे थे. इसी क्रम में बाइक पर सवार घनश्याम अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर गिर गया. इसी बीच पीछे से आ रही अज्ञात ट्रक उसे रौंद कर निकल गयी. जिससे घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. दूसरी घटना चौसीमा गांव के पास हुई.
अचानक ब्रेक लेने से पलटा ट्रक
बताया जाता है कि किसी जानवर की झंड को बचाने के लिए ट्रक चालक अनिल राम ने अचानक ब्रेक लिया. जिससे ट्रक सड़क किनारे पेड़ से टकराते हुए गढ्ढे में जा पलटी. चालक के मुताबिक ट्रक पर जय प्रकाश बायीं ओर बैठा था. वाहन पलटने के कारण वह नीचे दब गया. जिससे घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गयी.
थानाध्यक्ष राजा का कहना है कि ट्रक को जब्त कर लिया गया है. वहीं दूसरी ट्रक की तलाश की जा रही है. पुलिस ने घायल और मृतक के परिजनों को सूचना दी है. अंत्यपरीक्षण के बाद शव परिजनों के इंतजार में रखा हुआ है. होटलकर्मी घनश्याम का शव उसके परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है.