खानपुर : थाना क्षेत्र के श्रीपुरगाहर गांव में वाटर वेज बांध पर बनी तीन झोंपड़ी जलकर राख हो गयी. बताया गया की गांव के ही मो इस्तिहाक,परमेश्वर यादव व मो फिरोज मवेशी के लिए वाटर वेज बांध पर झोंपड़ी बना रखा था. जहां बीती रात अचानक आग लगने से तीनों झोंपड़ी जलकर राख हो गये.
हालांकि इससे किसी प्रकार की जान माल के नुकसान की सूचना नहीं है. समाचार लिखे जाने तक अगलगी की घटना के कारणों का पता नहीं चल सका था. स्थानीय लोगों की मदद से आग को बुझाया गया. घटना की जानकारी मिलते ही सीओ कमल कुमार, सीआइ शमशे आजम आदि ने पहुंच कर घटना की छानबीन की.
सीओ ने बताया की यह अस्थायी रूप से गैर आवासीय मवेशी का झोंपड़ी थी. जिसे लोग बांध पर बना रखा था. तीनों पीड़ित का घर गांव में है. गैर आवासीय होने के कारण इसे किसी प्रकार की सरकारी सहायता नहीं मिलेगी. इधर सूत्रों की माने तो पीड़ित लोगों का कुछ लोगों के साथ विवाद चल रहा है.
