छठ के बाद शहर में लगा कचरे का अंबार
समस्तीपुर : छठ पूजा के दौरान अस्थायी दुकानदारों द्वारा फेंके गये कचरे से बाजार की हालत दयनीय हो गयी है. शहर के सभी चौक-चौराहों पर कूड़े-कचरे का अंबार लगा हुआ है. फुटपाथ तक को दुकानदारों ने अपने कब्जे में कर लिया है. जिस वजह से लोगों को पैदल चलने में दिक्कतआती है. बड़े व्यवसायियों ने […]
समस्तीपुर : छठ पूजा के दौरान अस्थायी दुकानदारों द्वारा फेंके गये कचरे से बाजार की हालत दयनीय हो गयी है. शहर के सभी चौक-चौराहों पर कूड़े-कचरे का अंबार लगा हुआ है. फुटपाथ तक को दुकानदारों ने अपने कब्जे में कर लिया है.
जिस वजह से लोगों को पैदल चलने में दिक्कतआती है. बड़े व्यवसायियों ने जहां फुटपाथ पर अपने काॅप्लैक्स का गेट बना दिया है वहीं कुछ दुकानदारों ने तो फुटपाथ पर ही अपनी दुकानें सजा ली है. एक तरफ जहां जिला प्रशासन इस अतिक्रमण को लेकर उदासीन है वहीं नगर प्रशासन शहर की सफाई व्यवस्था पर ध्यान नहीं दे रही है.
इसका खामियाजा शहरवासियों को ही भुगतना पर रहा है. अस्थायी दुकानदारों द्वारा जमा कूड़े-कचरे से शहरवासियों को परेशानी हो रही है. छठ पूजा के सामग्री को लेकर शहर के स्टेशन रोड में बीच सड़क पर सौ से अधिक अस्थायी दुकानें पूर्व की भांति इस वर्ष भी सज गयी थी. चूंकि पर्व का माहौल रहता है इसलिए प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं देती है.
लेकिन इसका गलत फायदा इन दुकानदारों ने खूब उठाया है. एक तो पर्व के दौरान जहां मन किया वहीं दुकान खड़ी कर दी, और जब जाने लगे तो सारा कचरा बीच सड़क पर ही छोड़ कर चलते बने. शहर के स्टेशन रोड में कालीपीठ के समीप, रामबाबू चौक, गणेश चौक, गोला रोड, मारवाड़ी बाजार, गुदरी बाजार, बस स्टेंड, थानेश्वर मंदिर, स्टेशन चौक एवं मुलचंद रोड मोड़ के समीप सड़कों की सफाई नहीं होने के कारण कुड़े का अंबार लगा है. जहां कचरों से उठ रहे
दुर्गंध ने स्थानीय लोगों का जीना मुहाल कर दिया है. गंदगी के कारण हर हमेशा बीमार पड़ने का डर बना रहता है. खासकर बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति लोगों को हमेशा चिंता बनी रहती है.