पूछताछ काउंटर चलाते फर्जी लोगों को सीडीसीएम ने किया गिरफ्तार
समस्तीपुर : स्थानीय जंक्शन पर सीनियर डीसीएम बीएनपी वर्मा ने गुुरुवार को औचक निरीक्षण के दौरान पूछताछ काउंटर पर काउंटर चला रहे एक व्यक्ति पर को गिरफतार करने का आदेश डीसीआइ दिलीप कुमार को दिया. पकड़ा गया युवक शहर के पंजाबी कालोनी निवासी सुमीत कुमार सिंह है. पूछताछ के दौरान युवक ने बताया कि वह […]
समस्तीपुर : स्थानीय जंक्शन पर सीनियर डीसीएम बीएनपी वर्मा ने गुुरुवार को औचक निरीक्षण के दौरान पूछताछ काउंटर पर काउंटर चला रहे एक व्यक्ति पर को गिरफतार करने का आदेश डीसीआइ दिलीप कुमार को दिया.
पकड़ा गया युवक शहर के पंजाबी कालोनी निवासी सुमीत कुमार सिंह है. पूछताछ के दौरान युवक ने बताया कि वह सीआइटी दयानंद यादव के बदले में पूछताछ काउंटर में काम कर रहा था.
पकड़े गये युवक सुमित कुमार सिंह ने बताया कि इससे पूर्व कई बार गार्ड के जगह पर ट्रेनों में 6 हजार रूपये महीने पर काम कर चुका है. गार्ड के रुप में उसने कई ट्रेनों का परिचालन भी किया है. इस सबंध में सीनियर डीसीएम सह मीडिया प्रभारी बीएनपी वर्मा ने बताया कि सीआइटी अशोक कुमार के बदले दयानंद यादव बैच इंजार्च के रूप में कार्य कर रहा था.
श्री यादव ने अपने बदले में सुमीत से कांउटर में कार्य ले रहा था. साथ ही बैच इंर्चाज को सुमित के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का जीआरपी थाने में दिया है. इसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जायेगी.
साथ बैच इंचार्ज के खिलाफ कार्रवाई भी की जायेगी. बता दें कि पूछताछ कांउटर पर आम लोगों से काम कराने की आदत कर्मियों की पुरानी बात है. इससे पूर्व कई बाद यात्रियों ने निजी लोगों से काम कराने की शिकायत डीआरएम से की थी.