सूर्य को अर्घ समर्पित करने के लिए छठ घाटों को सजाने का काम पूरा कर लिया गया है. इस कार्य में जगह जगह प्रशासन भी अपने स्तर से तैयारियों में सहयोग कर रही है.
वैसे लोगों ने अपने स्तर से घाटों को लीप पोत कर शुद्ध कर लिया है. घाटों और इसके आसपास प्रकाश की व्यवस्था किया गया है. ताकि सुबह को अर्घ समर्पण के दौरान भक्तों को किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े. शहर के बूढी गंडक नदी छठ घाट, दलसिंहसराय के बलान नदी घाट, मोहिउद्दीननगर व मोहनपुर के गंगा नदी घाट की छटा अभी से देखने को मिल रही है.
