गोलाघाट नाका को है पुलिस का इंतजार

दलसिंहसराय : नगर विकास समिति ने करीब चार-पांच वर्ष पूर्व शहरवासियों की सुरक्षा के मद्देनजर शहर के गोला घाट में पुलिस नाका का निर्माण करा कर पुलिस के हवाले किया था़ तत्कालीन एसपी वरूण कुमार सिन्हा को गोला घाट में आयोजित सादे समारोह में उन्हें सौंपते हुये उनसे इस नाका में पुलिस बलों की तैनाती […]

दलसिंहसराय : नगर विकास समिति ने करीब चार-पांच वर्ष पूर्व शहरवासियों की सुरक्षा के मद्देनजर शहर के गोला घाट में पुलिस नाका का निर्माण करा कर पुलिस के हवाले किया था़ तत्कालीन एसपी वरूण कुमार सिन्हा को गोला घाट में आयोजित सादे समारोह में उन्हें सौंपते हुये उनसे इस नाका में पुलिस बलों की तैनाती करने का अनुरोध किया था़

ताकि शहर के गोलाघाट की ओर से अपराधियों की शहर में आवाजाही पर अंकुश लग सके़ मगर विडंबना है कि इतने वर्षों बाद भी इस नाका का ताला कभी नहीं खुला. विभाग की ओर से यहां एक भी पुलिसकर्मी की तैनाती नहीं की जा सकी़

लगा है कचरे का अंबार
भवन की दुर्दशा का आलम यह है कि इसका कभी ताला दोबारा नहीं खुला़ वहीं आजकल इसके बाहर कचरा का अंबार दिखाई देता है़ शहरवासियों का कहना है कि शहर के गोला घाट के समीप हुये बाढ़ के एक दाल व्यवसायी की गोली मार कर हुई हत्या के बाद इस घाट के समीप पुलिस नाके की आवश्यकता महसूस की गयी थी़
इसी को ध्यान में रखकर नगर विकास समिति ने इसका निर्माण कराया था़ समिति के महासचिव हरिश्चंद्र पोद्दार ने कहा कि समिति की ओर से नाका तत्कालीन एसपी को सुपुर्द करते हुये उन्हें इसकी चाबी सौंपी गयी थी़ मगर पुलिस ने इसे गंभीरता से नहीं लिया़ समिति की ओर से पुन: इस नाके को चालू करने का अनुरोध किया जायेगा़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >