अब आसमान में दिखेंगे हल्के बादल

समस्तीपुर : आगामी 13 से 16 नवंबर तक का जारी मौसम पूर्वानुमान में वैज्ञानिकों ने बताया है कि इस अवधि में उत्तर बिहार के जिलों में आसमान मंे हल्के बादल देखे जा सकते हैं. हालांकि आमतौर पर मौसम के शुश्क रहने का अनुमान है. सुबह में तराई के क्षेत्रों में मध्यम एवं मैदानी भागों में […]

समस्तीपुर : आगामी 13 से 16 नवंबर तक का जारी मौसम पूर्वानुमान में वैज्ञानिकों ने बताया है कि इस अवधि में उत्तर बिहार के जिलों में आसमान मंे हल्के बादल देखे जा सकते हैं. हालांकि आमतौर पर मौसम के शुश्क रहने का अनुमान है. सुबह में तराई के क्षेत्रों में मध्यम एवं मैदानी भागों में हल्के कुहासे छा सकते हैं.

इस अवधि में औसतन 3 से 8 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से पूरवा हवा चलने की संभावना है. सापेक्ष आर्द्रता सुबह में करीब 60 से 70 प्रतिशत तथा दोपहर में 45 से 50 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया गया है. इस दौरान अधिकतम तापमान 27-30 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 15 से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना व्यक्त की गयी है.

गुरुवार को अधिकतम तापमान 29़ 5 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 15़ 4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया. मौसम पूर्वानुमान का आंकलन ग्रामीण कृषि मौसम सेवा व भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयोग से जारी किया गया है. किसानों को दिये गये सुझाव में वैज्ञानिकों ने कहा है कि गेहंू की बुआई के लिए खेतों की तैयारी शुरु करे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >