नागरबस्ती में भूमि विवाद को ले जाम

वारिसनगर : मथुरापुर ओपी क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय नागरबस्ती के समीप जमीनी विवाद में सरपंच के फैसले के विरोध में सड़क जाम कर दिया. सरपंच विरोधी नारे लगाने लगे. समस्तीपुर-खानपुर पथ के बंद होने पर लोगों ने तत्काल इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी. परंतु थाना के लेट से आने के कारण डेढ़ घंटे […]

वारिसनगर : मथुरापुर ओपी क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय नागरबस्ती के समीप जमीनी विवाद में सरपंच के फैसले के विरोध में सड़क जाम कर दिया. सरपंच विरोधी नारे लगाने लगे. समस्तीपुर-खानपुर पथ के बंद होने पर लोगों ने तत्काल इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी. परंतु थाना के लेट से आने के कारण डेढ़ घंटे तक लोग परेशान होकर अपने आप को कोसते रहे.

बताया जाता है कि वहां के एक जमीन को लेकर सुरेश महतो तथा अर्जुन सहनी में विवाद था तथा सरपंच लक्ष्मी नारायण महतो ने 31 अक्टूबर को श्री सहनी के पक्ष में फैसला दिया था. श्री सहनी ने भूमि पर भवन निर्माण शुरू कर दिया तो सुरेश महतो व राकेश महतो अपने परिवार के लोगों के साथ उक्त स्थल पर कुर्सी-टेबल, बांस-बल्ला व चौकी रखकर सड़क जाम कर दिया.
इनका बताना था कि बिहार सरकार की जो जमीन मेरे कब्जे में है उस जमीन को सरपंच ने दूसरे पक्ष से अवैध राशि लेकर उसके पक्ष में एकतरफा फैसला सुना दिया है. पुलिस के पहुंचने व काफी मशक्कत के बाद मकान निर्माण बंद करने व 26 नवंबर को बैठकर मामले की सुनवाई करने के आश्वासन पर डेढ़ घंटे के बाद जाम हट पाया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >