समस्तीपुर : ट्रेन में विलंब को लेकर गुरुवार को यात्रियों ने आरक्षण कांउटर के बाहर जम कर हंगामा किया. आक्रोशित यात्रियों का कहना था कि ट्रेन के विलंब हो जाने के कारण टिकट वापसी नहीं हो रही है. टिकट वापसी को लेकर आरक्षण काउंटर से लेकर सीआइटी कार्यालय का चक्कर काटते रहे. बात नहीं बनी, तो यात्रियों ने एएसएम आउट कार्यालय में जाकर हंगामा करना शुरू कर दिया.
यात्रियों का कहना था कि टिकट वापस हो जाता, तो दूसरी ट्रेन पकड़ कर चले जाते. लेकिन एएसएम का कहना था कि जहां से टिकट लिया गया है या बोर्डिंग की जगह पर ही वापसी संभव है.
