समस्तीपुर : ट्रेन में विलंब को लेकर गुरुवार को यात्रियों ने आरक्षण कांउटर के बाहर जमकर हंगामा किया. यात्रियों का कहना था कि ट्रेन के विलंब हो जाने के कारण टिकट वापसी नहीं हो रही है.
टिकट वापसी को लेकर आरक्षण काउंटर से लेकर सीआइटी कार्यालय का चक्कर काटते रहे. यात्रियों ने एएसएम आउट कार्यालय में जाकर हंगामा करना शुरू कर दिया. एएसएम का कहना था कि जहां से टिकट लिया गया है
या बोडिंग की जगह पर ही वापसी संभव है. यात्रियों का टिकट पूसा रोड स्टेशन के होने के कारण अब पूसा रोड से वापसी संभव है. एसएस सतीशचन्द्र श्रीवास्तव ने किसी तरह मामले को शांत कराया. इसके लिये एक एएसएम का ड्यूटी होता है जो इस तरह का काम को देखता है.
