फुट ओवरब्रिज के अभाव में परेशानी

हसनपुर : समस्तीपुर-खगड़िया रेलखंड के हसनपुर रोड रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधा नहीं मिलने से लोगों को काफी समस्या का सामना करना पड़ता है. स्थानीय लोगों को यह समझ में नहीं आता है समस्तीपुर खगडि़या रेलखंड के इस स्टेशन को बी श्रेणी का दर्जा तो दे दिया गया है. लेकिन सुविधा नदारद क्यों हैं. बता […]

हसनपुर : समस्तीपुर-खगड़िया रेलखंड के हसनपुर रोड रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधा नहीं मिलने से लोगों को काफी समस्या का सामना करना पड़ता है. स्थानीय लोगों को यह समझ में नहीं आता है समस्तीपुर खगडि़या रेलखंड के इस स्टेशन को बी श्रेणी का दर्जा तो दे दिया गया है. लेकिन सुविधा नदारद क्यों हैं.

बता दें कि स्टेशन को छेाटी लाइन से बड़ी लाइन में परिणत कर दिया गया है लेकिन प्लेटफार्म काफी नीचा होने से आये दिन दुर्घटनाएं होती रहती है. प्लेटफार्म के नीचा होने के कारण अब तक कई लोगों की जान चली गयी. विदित हो कि हसनपुर रोड मे फुट ओवर ब्रिज भी नहीं होने से काफी लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है.
स्थानीय लोगों का कहना है कि उक्त खंड मे यात्री व माल भाड़ा देने मे हसनपुर अव्वल है. बावजूद रोसड़ा व गढ़पुरा में फुट ओवर ब्रिज निर्माण जारी है. जबकि हसनपुर में नहीं होने से स्थानीय लोग काफी मायूस हैं. ज्ञात हो कि इस स्टेशन पर प्रतिदिन लगभग 3500 यात्री यात्रा करते है जबकि गुडस में रेक लोड होने पर लगभग हसनपुर से इस वर्ष 12 करोड़ से अधिक की आमदनी होती है.
बता दें कि समस्तीपुर-खगड़िया रेलखंड में रेल लाइन निर्माण तीन चरणों में पूरा किया गया.
सबसे पहले हसनपुर खगडि़या रेल लाइन का निर्माण 31 जुलाई 2006 को संपन्न हुआ. लाइन के दूसरे भाग में प्रखंड के दर्जनों गांव होने के कारण एफओबी नहीं होने से लोगों को काफी परेशानी का समाना करना पड़ता है. लोगों को आखिर यह समझ में नहीं आता है कि आखिर रेलवे कब हसनपुर मे एफओबी निर्माण व प्लेटफार्म ऊंचीकारण क्यों नहीं करवाती है?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >