अष्टमी और नवमी व्रत आज, दशहरा कल

समस्तीपुर : शारदीय नवरात्र में इस बार प्रतिपदा तिथि की वृद्धि तो दशमी तिथि का क्षय है. ऐसे में तिथियों के इस हेरफेर से महाअष्टमी व महानवमी का व्रत 21 अक्तूबर को ही किया जाएगा. सप्तमी का व्रत 20 अक्तूबर को होगा. ज्योतिषाचार्य पं. ऋ षि द्विवेदी ने बताया कि सप्तमी तिथि 19 अक्तूबर को […]

समस्तीपुर : शारदीय नवरात्र में इस बार प्रतिपदा तिथि की वृद्धि तो दशमी तिथि का क्षय है. ऐसे में तिथियों के इस हेरफेर से महाअष्टमी व महानवमी का व्रत 21 अक्तूबर को ही किया जाएगा. सप्तमी का व्रत 20 अक्तूबर को होगा.

ज्योतिषाचार्य पं. ऋ षि द्विवेदी ने बताया कि सप्तमी तिथि 19 अक्तूबर को दिन में 10.30 बजे लगी जो 20 को दिन में 9.48 बजे तक है. सुबह 9.49 से महाअष्टमी लग रही है जो 21 को प्रात: 8.41 बजे तक है. इसके बाद 8.42 बजे से महानवमी लग जा रही है जो 22 अक्तूबर को प्रात: 7.11 तक ही है. ऐसे में महाअष्टमी व महानवमी व्रत 21 को होगा.

महाअष्टमी का पारण 22 अक्तूबर को 7.11 से पूर्व किया जाएगा और महानवमी का पारन दशमी तिथि में यानी 7.11 बजे के बाद होगा. नवरात्र का हवन आदि विधान भी 22 अक्तूबर को नवमी तिथि में 7.11 बजे से पहले कर लिया जाएगा. महानिशा पूजन 20 को निशिथ काल में किया जाएगा. 22 अक्तूबर को प्रात: 7.11 के बाद विजय दशमी मनायी जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >