चुनाव के समय यदुवंशियों की आती है याद : मीसा

समस्तीपुर : राजद नेत्री डॉ मीसा भारती ने समस्तीपुर और उजियारपुर में चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि वर्ष 2015 का यह विधान सभा चुनाव आर पार की लड़ाई है. देश के पीएम नरेंद्र मोदी ज्यादातर विदेश में रहते हैं. जब चुनाव का समय आता है तो बिहार व यदुवंशियों की उन्हें याद […]

समस्तीपुर : राजद नेत्री डॉ मीसा भारती ने समस्तीपुर और उजियारपुर में चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि वर्ष 2015 का यह विधान सभा चुनाव आर पार की लड़ाई है. देश के पीएम नरेंद्र मोदी ज्यादातर विदेश में रहते हैं. जब चुनाव का समय आता है तो बिहार व यदुवंशियों की उन्हें याद आती है. पीएम बनने के पंद्रह महीने बाद विधान सभा चुनाव के समय फिर बिहार की याद आयी है.
उनके झांसे में न आवें. आर्थिक न्याय के साथ विकास करने वाली महागठबंधन की सरकार को बनाने के लिए राजद प्रत्याशी अख्तरुल इस्लाम शाहीन व आलोक कुमार मेहता को जिताने की अपील मतदाताओ ंसे की. समस्तीपुर कालेज मैदान में सभा के बाद वह उजियारपुर के महिसारी शहीद भगत सिंह पुस्तकालय के मैदान में सभा को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि किसान हत्या पर उतारु हैं और पीएम मन की बात करते हैं. आज महंगाई चरम पर पहुंच गयी है. प्याज, दाल थाली से गायब हो गये हैं.
मीसा के पति ई. शैलेश कुमार ने कहा कि एक तरफ है महागंठबंधन व दूसरी तरफ है एनडीए नरेंन्द्र मोदी व अमति शाह की जुमला पार्टी. तय मतदाताओं को करना है कि विकास को वोट देंगे या विनाश को. लालू प्रसाद यादव के दामाद चिरंजीवी राव ने कहा कि भाजपा के लोक लुभावन वादे का जबाब इस बार महागठबंधन की सरकार बनाकर दें. ताकि लालू प्रसाद व नीतिश कुमार के नेतृत्व में एक अच्छी सरकार बन सके . अध्यक्षता राजद प्रखंड अध्यक्ष उमेश राय ने की. संचालन कृष्ण देव राय ने किया. सभा को मुखिया कमल कांत राय, राजेश्वर महतो, राम वरण महतो, चन्द्रशेखर चौरिसया, प्रभु नारायण राय, कुशेश्वर प्रसाद राय, पवन कुमार राय, रामाश्रय सहनी ने संबोधित किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >