सही जानकारी के अभाव में दूसरे फोरम में दर्ज हो रहे मुकदमे

समस्तीपुर : जिला विधिक जागरुकता प्राधिकार समस्तीपुर के तहत विधित जागरुकता शिविर का आयोजन नगर भवन में रविवार को हुआ. उद्घाटन न्यायमूर्त्ति बीएन सिन्हा एवं न्यायमूर्त्ति सह सनउद्दीन अमामुल्लाह ने संयुक्त रूप से किया. अध्यक्षता जिला एवं सत्र न्यायधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष चौधरी वीरेंद्र कुमार राय ने की. मंच संचालन सब […]

समस्तीपुर : जिला विधिक जागरुकता प्राधिकार समस्तीपुर के तहत विधित जागरुकता शिविर का आयोजन नगर भवन में रविवार को हुआ.

उद्घाटन न्यायमूर्त्ति बीएन सिन्हा एवं न्यायमूर्त्ति सह सनउद्दीन अमामुल्लाह ने संयुक्त रूप से किया.

अध्यक्षता जिला एवं सत्र न्यायधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष चौधरी वीरेंद्र कुमार राय ने की. मंच संचालन सब जज 6 एवं प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी जेबिंग जमा, अधिवक्ता प्रभात कुमार ने किया.

वहीं जिलाधिकारी प्रणव कुमार, पुलिस अधीक्षक सुरेश प्रसाद चौधरी, जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव दीपक कु मार के द्वारा जिला विधिक सेवा प्राधिकार के विभिन्न उपलब्धियों का वर्णन किया. विधिक सेवा प्राधिकार के नि:शुल्क मुकदमा को समझौता के आधार पर समाप्त करने के भी उपाये बताये गये.

न्यायमूर्त्ति बीएन सिन्हा ने विधिक सेवा प्राधिकार के तहत पारा लीगल, पैनल अधिवक्ता, जन्म से मृत्यु तक के अधिकार से हनन तक की लीगल जानकारी नहीं रहने के अभाव में सही फोरम नहीं जाकर दूसरे फोरम में जाकर केस दर्ज कराते हैं. इस कारण हमारे समय की बर्बादी होती है. उन्होंने सेक्सन 12 के अधिकार के तहत मदद करें.
वहीं न्यायमूर्त्ति अनामुल्लाह ने भी पारा लीगल, पैनल अधिवक्ता एवं त्रिस्तरीय पंचायत से व्यक्ति के अधिकार हनन हो रहा हो तो विधिक सेवा प्राधिकार के माध्यम से नि:शुल्क मुकदमा का निष्पादन तथा प्रिलिटिगेशन केस दर्ज से पहले आवेदन देकर आर्थिक क्षति से बचा जा सकता है. वहीं सभी ने अपने अपने विचार दिये.
वहीं रोसड़ा, दलसिंहसराय, पटोरी के लारा लीगल, अधिवक्ता, पंचायत के पंच एवं आम लोग मौजूद थे. धन्यवाद ज्ञापन दीपक कुमार ने किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >