लालू का अपना नजरिया : कोई आये-जाये, किंग मेकर तो मैं ही रहूंगा

समस्तीपुर : राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद ने भाजपा और उसके नेताओं को जमकर निशाने पर लिया. उन्होंने कहा कि भाजपा व एनडीए उन्हें झूठे मुकदमे में घसीटने वाली है. प्रदेश का सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश की जा रही है. उन्होंने कहा िक कोई आये-जाये उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता है. चुनाव बाद वे ही […]

समस्तीपुर : राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद ने भाजपा और उसके नेताओं को जमकर निशाने पर लिया. उन्होंने कहा कि भाजपा व एनडीए उन्हें झूठे मुकदमे में घसीटने वाली है. प्रदेश का सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश की जा रही है. उन्होंने कहा िक कोई आये-जाये उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता है.
चुनाव बाद वे ही बिहार के किंग मेकर रहेंगे. अगले मुख्यमंत्री के रूप में नीतीश कुमार की ताजपोशी करने की बात कहते हुए उन्होंने जनता से कहा कि कल्याणपुर से महागंठबंधन प्रत्याशी महेश्वर हजारी को जिता कर भेजें.
जिला मुख्यालय के समस्तीपुर कालेज मैदान के अलावा कल्याणपुर, दलसिंहसराय, मोहनपुर व विभूतिपुर में शुक्रवार को चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए राजद अध्यक्ष ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को नरभक्षी बताया. कहा कि वे बतायें उन्हें किसने तड़ीपार किया था.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव में किये गये वायदे को वह पूरा करने में असफल रहे हैं. उनकी घोषणाओं को जुमला करार देते हुए कहा कि आज गरीबों की थाली से दाल गायब है. तेल के दाम घट रहे हैं वहीं सब्जी और दाल महंगी हो गयी है.
गरीबों की थाली अधूरी है. समस्तीपुर में आयोजित सभा की अध्यक्षता उमेश राय ने की. संचालन राजीव सिंह ने किया. मौके पर : राजद जिलाध्यक्ष रामाश्रय सहनी, विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन, रोमा भारती, राज कुमारी देवी, अकबर अली, प्रो. निर्मला देवी, संजीव कुमार, रंधीर कुमार, शंभू क्रांति, राम कुमार, जदयू के विद्याशंकर यादव आदि थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >