ताजपुर/ हसनपुर/ उजियारपुर/ मोहनपुर : रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि पिछले तीन दशक से लालू व नीतीश सरकार ने बिहार के विकास के नाम पर लोगों को धोखा दिया है. सत्ता सुख पाने के लिए दोनों साथ हुए हैं.
बदलाव के बाद ही बिहार में विकास संभव है. ताजपुर, हसनपुर, अंगारघाट व मोहनपुर में गुरुवार को चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए कुशवाहा ने कहा कि गांव-गांव गली-गली शराब की दुकान खुलवा दी. नतीजा महिलाओं पर अत्याचार बढा है. केंद्र में पिछड़ा का बेटा प्रधानमंत्री बना है. इससे लोहिया का सपना साकार हुआ है.
भाजपा नेता सह केंद्रीय मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा कि बिहार की जनता अब जाग चुकी है. वह बहकावे में नहीं आने वाली है. यहां की जनता अब तेज गति से विकास चाहती है न कि लाठी चलाना.
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को निशाने पर लेते हुए कहा कि केंद्र की राशि का आधा हिस्सा भी वह खर्च नहीं कर पाये. उन्होंने एनडीए प्रत्याशी को वोट देकर राज्य में राजग गठबंधन की सरकार बनाने की अपील की. ताजपुर हाई स्कूल मैदान में आयोजित सभा की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश कुमार ने की. संचालन डॉ ज्ञान शंकर कौशल व धन्यवाद ज्ञापन राज कुमार राय व मनोज कुमार सिंह ने किया. सभा को कृष्ण मोहन गुप्ता, भूपेन्द्र यादव, सुरेश कुमार साह आदि ने भी संबोधित किया.
हसनपुर उच्च विद्यालय प्रांगण में आयोजित सभा की अध्यक्षता चंद्रदेव प्रसाद ने की. संचालन मुखिया जयप्रकाश राय ने किया. सभा को उजियारपुर सांसद नित्यानंद राय, स्थानीय प्रत्ययशी विनोद निषाद, भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील चौधरी, सुनीता सिंह, डॉ जवाहर प्रसाद सिंह, संजय गुप्ता, दान सिंह रावत, उदय सिंह राउत, मुकेश राणा, अमरनाथ सिंह, अरविंद महतो, मो़ सिकन्दर आलम, बैजनाथ शर्मा, प्रवीण राय आदि ने संबोधित किया.
वहीं बिरनामा उच्च विद्यालय परिसर में चुनावी सभा की अध्यक्षता यशवंत चौधरी ने की. सभा को शशांक प्रियदर्शी ,अनवर अहमद मुन्ना, राम दयाल महतो, परमेश कुशवाहा, राम करण महतो, अनिल सिंह, अमर कांत मिश्र आदि ने संबोधित किया. मोहनपुर के जीएमआरडी कालेज में आयोजित सभा की अध्यक्षता अरुण कुमार सिंह ने की. संचालन फणिभूषण यादव ने किया. मौके पर मोहिउद्दीननगर के भाजपा प्रत्याशी सत्येन्द्र नारायण सिंह, वीरेन्द्र सिंह विष्ट, मनोज गुप्ता, राजकपूर सिंह, चन्द्रकेत सिंह उर्फ टिंकू सिंह आदि थे.
