बीएसएनएल : 256 बीट का होगा नया एक्सचेंज

समस्तीपुर : दूरभाष ग्राहकों को जल्द ही एक नये केंद्र की सुविधा मिल जायेगी. बीएसएनएल ने दक्षिणी क्षेत्रों के ग्राहकों के लिये औधोगिक परिसर में नया केंद्र स्थापित करने जा रहा है. नया केंद्र लैंडलाइन, वाइमैक्स,डब्लूएलएल जैसी सेवाएं देने में सक्षम होगा. इसके लिये इसमें सभी उपकरण लगाये जा रहे है. इस केंद्र की खासियत […]

समस्तीपुर : दूरभाष ग्राहकों को जल्द ही एक नये केंद्र की सुविधा मिल जायेगी. बीएसएनएल ने दक्षिणी क्षेत्रों के ग्राहकों के लिये औधोगिक परिसर में नया केंद्र स्थापित करने जा रहा है.

नया केंद्र लैंडलाइन, वाइमैक्स,डब्लूएलएल जैसी सेवाएं देने में सक्षम होगा. इसके लिये इसमें सभी उपकरण लगाये जा रहे है. इस केंद्र की खासियत यह है कि यह पूरी तरह बिजली पर स्वचालित होगा.

इसके लिये विभाग ने औद्योगित क्षेत्र के फीडर से कनेक्शन लेने के लिये आवेदन दे रखा है. नया दूरभाष केंद्र की क्षमता 256 बीट की होगी. जिससे 5 हजार से अधिक कनेक्शनों का संचालन एक बार में किया जा सकेगा. नये क्षेत्र के लिये विभाग ने परिसमन भी कर दिया है.

यह मोहनपुर चौक से शुरु होकर औधोगिक क्षेत्र तक इसकी सीमा होगी. लगभग तीन किलोमीटर के दायरे के उपभोक्ताआें को इस केंद्र से सुविधा मिलेगी. इस बावत दूरसंचार उप प्रबंधक एसके झा ने बताया कि पहले 256 बीट की सीमा तय की गयी है. इसके बाद ग्राहकों की संख्या को देखते हुये इसे 512 बीट तक की जायेगी.

वहीं इस केंद्र पर क्षेत्र के उपभोक्ताओं के लिये बिल संग्रहण की आवश्यकता होगी. जिससे ग्राहकों की समय की बचत हो सके. इसके साथ ही यहां एक उच्च स्तरीय क्षमता वाला बीटीएस टावर भी लगाया जा रहा है. जिससे बीएसएनएल की सेलवन सेवा के ग्राहकों को बेहतर नेटर्वक की सुविधा मिल सकेगी. लगभग आठ किलोमीटर के दायरें में यह अपनी सेवा देगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >