बिहार के हर तबके तक पहुंची विकास की किरण: विजय चौधरी

फोटो संख्या : 8 व 9 विधानसभा स्तरीय कार्यकर्त्ता सम्मेलन में भाजपा पर साधा निशानासमस्तीपुर. राज्य के मुख्य मंत्री नीतीश कुमार ने बिहार क े हर तबके के विकास का ख्याल रखा है. विकास की किरण ऐसे घरों तक पहुंची जहां वर्षों से अंधकार छाया हुआ था. बिहार को जिस बुलंदी पर पहुंचाया है वह […]

फोटो संख्या : 8 व 9 विधानसभा स्तरीय कार्यकर्त्ता सम्मेलन में भाजपा पर साधा निशानासमस्तीपुर. राज्य के मुख्य मंत्री नीतीश कुमार ने बिहार क े हर तबके के विकास का ख्याल रखा है. विकास की किरण ऐसे घरों तक पहुंची जहां वर्षों से अंधकार छाया हुआ था. बिहार को जिस बुलंदी पर पहुंचाया है वह आज देश के लिये एक मिसाल है. उक्त बातें बिहार सरकार के जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी ने स्थानीय नगर भवन में आहूत विधानसभा स्तरीय कार्यकर्त्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही. वहीं भाजपा को आड़े हाथ लेते हुये कहा कि सिर्फ लोकलुभावन वादे से सरकार नहीं चल सकती है. देश के किसानों की जगह उद्योगपतियों को हजारों करोड़ का लाभ पहुंचा रही है. वहीं उन्होंने कहा कि जनहित के साथ ही आम जनों के विकास को लेकर सरकार अपने कार्यक्रमों को जारी रखेंगे. इससे पहले कार्यक्रम का उदघाटन दीप प्रज्वलित कर किया गया. मौके पर जिलाध्यक्ष अश्वमेघ देवी, पूर्व सांसद महेश्वर हजारी, सीपी सिन्हा, मो.सलाम,रामबालक पासवान, तकी अखतर, विनोद गुप्ता, शारिक रहमान लवली, कौशल सिंह, शाहीद अहमद, दिलीप साह, मुनेश्वर साह, गीता कुमारी, मोनिका चौरसिया, देविता देवी, शंकर साह, अरुण राय आदि शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >