अतिक्रि मत हो रहा बूढी गंडक का स्लूइस गेट

आपदा से निबटने को प्रखंड कार्यालय के सभागार में नियमित होती बैठकपूसा बाजार स्थित रिंग बांध डोमिनिया पुल पर बने स्लूइस गेट ध्वस्तपूसा. स्थानीय पूसा बाजार स्थित बूढी गंडक नदी के किनारे बने रिंग बांध से जुड़ा हुआ डोमिनिया पुल स्लूइस गेट कचरों के ढेर व स्थानीय लोगों के माध्यम से अतिक्र मण का शिकार […]

आपदा से निबटने को प्रखंड कार्यालय के सभागार में नियमित होती बैठकपूसा बाजार स्थित रिंग बांध डोमिनिया पुल पर बने स्लूइस गेट ध्वस्तपूसा. स्थानीय पूसा बाजार स्थित बूढी गंडक नदी के किनारे बने रिंग बांध से जुड़ा हुआ डोमिनिया पुल स्लूइस गेट कचरों के ढेर व स्थानीय लोगों के माध्यम से अतिक्र मण का शिकार होता जा रहा है. झील्ली चौर, देवपार एवं मादापुर छपरा गावं के पानी का निकासी वाले स्लूइस गेट का नजारा बदला बदला सा लग रहा है. ग्रामीणों के अनुसार इस गेट का हाल विगत तीन दशकों से यही चलता आ रहा है. न जाने कौन सी सरकार आने के बाद हमारे समाज की मनोदशा में सुधार संभव है. हमलोगों को लगता है कि बिना आंदोलन किए हुए इस तरह का भी कार्य अंचल प्रशासन से संभव नहीं है. रात दिन दुकानदार व ग्रामीणों ने अपना अपना व्यवसाय में लगे है. इस रिंग बांध को बचाने को लेकर किसी की निगाह नहीं पड़ती है. जब बूढी गंडक नदी में पानी का स्तर बढ़ेगा तब इन स्लूइस गेट पर ध्यान जायेगा. क्योंकि उस समय तो बांध पर गश्त को तेज कर दिया जाता है. मामले को लेकर नवनियुक्त अंचलाधिकारी राजीव कुमार से बात करने पर जानकारी मिली की स्लूइस गेट के जीणार्ेद्धार को लेकर विभागीय अभियंता को एक सप्ताह में जांच प्रतिवेदन समर्पित करने का निर्देश दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >