बाइक की टक्कर में दो जख्मी, एक गंभीर

बिथान : थाना क्षेत्र के टेंगराहा गांव के निकट हुई सड़क दुर्घटना में दो व्यक्ति जख्मी हो गये. जिसमें एक व्यक्ति की हालत गंभीर है. सोमवार की रात्रि में हसनपुर-बिथान मुख्य पथ के टेंगराहा गांव के पास दो मोटर साइकिल के आपस में टक्कर हो जाने से एक बाइक के चालक बिथान बाजार निवासी श्याम […]

बिथान : थाना क्षेत्र के टेंगराहा गांव के निकट हुई सड़क दुर्घटना में दो व्यक्ति जख्मी हो गये. जिसमें एक व्यक्ति की हालत गंभीर है. सोमवार की रात्रि में हसनपुर-बिथान मुख्य पथ के टेंगराहा गांव के पास दो मोटर साइकिल के आपस में टक्कर हो जाने से एक बाइक के चालक बिथान बाजार निवासी श्याम कुमार महतो एवं दूसरे बाइक पर सवार कटौसी गांव निवासी कोचिंग संचालक श्याम पटेल जख्मी हो गये.
परिजनों ने घायलों को स्थानीय पीएचसी ले गये. जहां श्याम कुमार महतो की गंभीर स्थिति को देखते हुए पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है. वहीं श्याम पटेल का इलाज स्थानीय क्लिनिक में किया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >