होटल में खाने पहुंचे संदिग्ध को पुलिस ने दबोचा

समस्तीपुर : शहर के ताजपुर रोड स्थित एक होटल में मंगलवार की शाम खाना खाने पहुंचे संदिग्ध को पुलिस हिरासत में ले लिया है. जिससे गहन पूछताछ जारी है. जानकारी के अनुसार होटल में किसी बड़े गिरोह के सदस्यों का जमावड़ा होने की गुप्त सूचना पुलिस को मिली. जिसके बाद सक्रिय हुई डीआइओ व नगर […]

समस्तीपुर : शहर के ताजपुर रोड स्थित एक होटल में मंगलवार की शाम खाना खाने पहुंचे संदिग्ध को पुलिस हिरासत में ले लिया है. जिससे गहन पूछताछ जारी है. जानकारी के अनुसार होटल में किसी बड़े गिरोह के सदस्यों का जमावड़ा होने की गुप्त सूचना पुलिस को मिली.
जिसके बाद सक्रिय हुई डीआइओ व नगर थाने की पुलिस ने होटल को चारों ओर से घेर लिया. इसका नेतृत्व एएसपी आनंद कुमार कर रहे थे. पुलिसिया कार्रवाई के दौरान होटल में खाना खाने से पूर्व संदिग्ध युवक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. जिससे पूछताछ की जा रही है.
हालांकि पुलिस अभी कुछ भी बताने से परहेज कर रही है. कयास लगाया जा रहा है कि पुलिस कार्रवाई की भनक अपराधियों को लग गयी होगी. जिसके कारण वे पुलिस के पहुंचने से पहले ही या तो होटल से निकल गये होंगे या फिर होटल तक पहुंचे ही नहीं होंगे. पुलिस को बड़ी कामयाबी नहीं मिल सकी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >